'अपनी ही कम्यूनिटी के लोगों से मिलती है नेगेटिविटी', हॉलीवुड में अपने अनुभव पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं, जिस वजह से भारत के अलावा भी अन्य देशों के लोगों से उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिलता है। प्रियंका के मुताबिक बहुत से लोग उनको लेकर संवेदनशील होते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनसे उनको सिर्फ नेगेटिविटी मिलती है।

इंटरव्यू में खुलकर की बात

इंटरव्यू में खुलकर की बात

बीबीसी को दिए एक नए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दक्षिण एशियाई कम्यूनिटी से मिलने वाली नेगेटिविटी के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ ही ब्राउन (सांवले) लोग हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। तब भी उन्हें अपनी कम्यूनिटी से बहुत ज्यादा निगेटिविटी मिलती है। उन्होंने ये भी माना की बहुत से लोग हैं, जो उनकी चिंता करते हैं, जबकि बहुत से लोगों से नकारात्मकता (निगेटिविटी) का एहसास होता है। इसके लिए उन लोगों के पास कोई ठोस वजह भी नहीं होती है।

मिंडी से इस बारे में की बात

मिंडी से इस बारे में की बात

प्रियंका के मुताबिक कुछ महीनों पहले वो एक्ट्रेस मिंडी कलिंग से इस बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि क्यों हमें अपनी कम्यूनिटी से इनती निगेटिविटी मिलती है, जबकि हॉलीवुड में सांवले लोग (ब्राउन पीपुल) बहुत ही कम हैं। उनकी संख्या कोई भी आसानी से अंगुलियों पर गिन सकता है। प्रियंका के मुताबिक उनके जैसे लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ब्राउन लोगों के लिए नए अवसर पैदा हो सकें, फिर भी इतनी निगेटिविटी क्यों है?

'लीड रोल में भारतीय का आना नहीं पसंद'

'लीड रोल में भारतीय का आना नहीं पसंद'

प्रियंका ने 2015 में Quantico ड्रामा सीरीज में एक्टिंग की थी, जिसमें वो लीड रोल में भी थीं। तब उन्होंने ये महसूस किया कि लोगों के लिए ये मानना कठिन है कि हॉलीवुड शो के लीड रोल में कोई भारतीय एक्टर या एक्ट्रेस कैसे हो सकती है। उस दौरान फैन्स ने जो प्यार दिया उसके लिए वो आभारी हैं, जबकि दूसरी तरफ निराशा और खुद को हतोत्साहित महसूस करती थीं। वहीं करियर की बात करें तो प्रियंका अभी अपनी किताब Unfinished के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई द व्हाइट टाइगर में नजर आईं थी। इस साल हॉलीवुड फिल्म Matrix 4 रिलीज होगी, जिसमें भी प्रियंका नजर आएंगी।

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Twitter CEO Jack Dorsey को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+