VIDEO: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे हॉलीवुड के एक्स प्रोड्यूसर हार्वे विन्स्टीन गिरफ्तार
हॉलीवुड के पूर्व फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे विन्स्टीन न्यूयॉर्क पुलिस के सामने यौन हिंसा के आरोपों के बाद शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर सकते हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से यह जानकारी दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो कानूनी अधिकारियों की ओर से यह खबर दी है। ींत
न्यूयॉर्क। रेप के मामले में दोषी हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन को न्यूयॉर्क पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। विंस्टीन पर एक महिला का रेप करने और एक अन्य के अन्य महिला के साथ ओरल सेक्स का आरोप है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से यह जानकारी दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो कानूनी अधिकारियों की ओर से यह खबर दी है। इन अधिकारियों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। विन्स्टीन के वकील बेंजामिन ब्राफमैन ने इस खबर पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

मॉर्गन फ्रीमैन और अब विन्स्टीन
विनस्टीन पर 31 अक्टूबर को करीब 80 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अगर आपको नहीं मालूम कि विन्स्टीन कौन हैं तो बता दें कि वह मिरामैक्स स्टूडियों को को-फाउंडर हैं और इसके साथ वह द विन्स्टीन को के भी मालिक हैं। उन पर रेप का आरोप भी लगा था। यह विन्स्टीन ही थे जिनकी वजह से हॉलीवुड में #MeToo मुहिम को बढ़ावा मिला था। इस मुहिम के तहत सैंकड़ों महिलाएं जिनमें कई मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल थीं, सामने आई थीं। इन महिलाओं ने बिजनेस, सरकार और मनोरंजन क्षेत्र से कई ताकतवर पुरुषों पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि विन्स्टीन ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्होंने किसी भी महिला के साथ उसकी मंजूरी के बिना संबंध बनाए थे। इससे पहले गुरुवार को हॉलीवुड के मशहूर और लीजेंड्री एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर भी करीब 10 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फ्रीमैन पर यौन उत्पीड़न के आरोप वाकई हैरान करने वाले हैं। फ्रीमैन कई ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं और हिस्ट्री चैनल पर आने वाली एक सीरीज के एंकर भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications