मॉडल ने सुनाई यौन शोषण की कहानी, 'मैं कमरे में बैठी थी वो न्‍यूड होकर आ गया'

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड के एक मशहूर निर्माता हार्वे वेनस्‍टेन को कई दशकों तक मॉडल और एक्‍ट्रेसेस का यौन शोषण करने के आरोप में उनके फिल्‍म स्‍टूडियो वेनस्‍टेन कंपनी से बर्खास्‍त कर दिया गया है। स्‍थानीय मीडिया ने कंपनी बोर्ड के हवाले से कहा है कि खबरें कुछ दिन पहले ही मिली थीं। वेनस्टेन अक्सर नई एक्ट्रेस को झांसे में लेकर उनके साथ इस तरह की हरकते करने के लिए मशहूर है। वेनस्‍टेन की शिकार हुई कई मॉडल्‍स सामने आई हैं और आपबीती बताया है। इन्‍हीं पीडि़ताओं में से एक हैं पूर्व मॉडल जोई ब्रॉक। आइए विस्‍तार से बातते हैं जोई ब्रॉक ने जो खुलासे किए हैं।

20 साल बाद एक मॉडल ने किया खुलासा

20 साल बाद एक मॉडल ने किया खुलासा

जोई ब्रॉक नाम की एक पूर्व मॉडल ने 20 साल बाद अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उसने खुलासा किया है कि हार्वे वेनस्‍टेन ने उसे होटल रूम में बुलाया था। जब वो कमरे में पहुंची तो वो न्‍यूड हो गया और मसाज करवाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। 43 वर्षीय ब्रॉक ने अपने साथ हुए उस डरावने अनुभव को सांझा किया है और बताया है कि वेनस्‍टेन ने खुद को एक भोले आदमी की तरह पेश किया। ब्रॉक ने बताया कि बात 1997 की है जब उसकी उम्र 23 साल थी। उसने खुद को वेनस्‍टेन के कमरे में नशे की हालत में पाया। बिना फोन और कैश के उसे कैब में बैठा दिया गया।

दो मिनट बाद कमरे में आया और वो भी न्‍यूड

दो मिनट बाद कमरे में आया और वो भी न्‍यूड

ब्रॉक ने बताया कि जब वो कमरे में थी तो वेनस्‍टेन कमरे से बाहर गया। लेकिन ज्‍यादा समय के लिए नहीं बल्‍कि 2 मिनट बाद वो कमरे में आया। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अपने एक पोस्‍ट में ब्रॉक ने लिखा है कि वेनस्‍टेन ने उसे मसाज करने के लिए कहा। ब्रॉक ने लिखा है कि उस वक्‍त वो शॉक हो गई और खुद को बचाने के बारे में सोचने लगी।

उसने मेरे कंधे पर हाथ रखा, मैं डर गई

उसने मेरे कंधे पर हाथ रखा, मैं डर गई

ब्रॉक ने कहा कि वेनस्‍टेन को उस हालत में देखकर मैं बिल्‍कुल असहज हो गई। मुझे डर लग रहा था। तभी वो मेरे पास आया और मरे कंधे पर हाथ रख दिया। ब्रॉक ने बताया कि उस समय उसके मन में गुस्‍सा भी था। उन्‍हें ऐसा लग रहा था कि उन्‍हें धोखे से कमरे में बुलाया गया।

औरतों को झांसा देकर शोषण करने में मशहूर है वेनस्‍टेन

औरतों को झांसा देकर शोषण करने में मशहूर है वेनस्‍टेन

आपको बता दें कि वेनस्टेन अक्सर नई एक्ट्रेस को झांसे में लेकर उनके साथ इस तरह की हरकते करने के लिए मशहूर है और उसने अब तक कई लड़कियों का यौन शोषण किया है. हार्वे वेन स्टेन के रहते कंपनी अब तक कई फिल्मे बना चुकी है जिसमे प्रमुख है Shakespeare in Love (1998), Tulip Fever, Gangs of New York, My Week with Marilyn, One Chance आदि।

स्‍टूडियो से हुआ बर्खारस्‍त

स्‍टूडियो से हुआ बर्खारस्‍त

‘वेनस्टेन कंपनी' के निदेशकों रॉबर्ट वेनस्टेन, लांस मेरोव, रिचर्ड कोंइग्सबर्ग और तारक बेन अम्मार ने फैसला लिया तथा हार्वे वेनस्टन को बताया कि उन्हें तत्काल प्रभाव से कंपनी से बर्खास्त किया जाता है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स' ने पिछले सप्ताह छापी अपनी एक खबर में वेनस्टेन पर फिल्म जगत में आने वाली युवा महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+