मना करने पर हॉलीवुड डिवा सलमा हायक के खिलाफ ट्रंप ने गढ़ी कहानियां

रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप के खिलाफ अब हा‍ॅलीवुड एक्‍ट्रेस सलमा हायक ने खोला मोर्चा।

लॉस एंजिल्‍स। रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप के खिलाफ अब हॉलीवुड एक्‍ट्रेस सलमा हायक ने भी मोर्चा खोल दिया है। हायक की मानें तो ट्रंप के साथ डेट पर जाने से मना करने पर ट्रंप ने उनके खिलाफ कई तरह की गलत कहानियां मीडिया में गढ़ी थीं।

salma-hayek-donald-trump.jpg

बाकी महिलाओं से सहमत हैं हायक

सलमा हायक ने शुक्रवार को एक रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया कि ट्रंप को लेकर जितनी भी महिलाओं ने दावे किए हैं वे सभी सही हैं।

हायक के मुताबिक उन्‍हें इन सभी महिलाओं की बातों पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि ट्रंप पर महिलाओं ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप तक लगाया है।

ट्रंप ने हासिल किया फोन नंबर

हायक ने बताया कि जब वह ट्रंप से मिलीं तो उनका एक ब्‍वॉयफ्रेंड था। ट्रंप ने उनके ब्‍वॉयफ्रेंड से दोस्‍ती की ताकि उन्‍हें उनके घर का टेलीफोन नंबर मिल सके। ट्रंप को हायक का नंबर मिल गया और फिर उन्‍होंने हायक को बाहर चलने का निमंत्रण दिया।

हाइट की वजह से डेट पर नहीं गए ट्रंप

जब हायक ने ट्रंप को मना किया तो इसके बाद भी ट्रंप ने उन्‍हें फोन किया। लेकिन किसी ने इस बात की जानकारी नेशनल इंक्‍वायर्र को दे दी।

हायक के मुताबिक ट्रंप ने मीडिया को बताया कि हाइट कम होने की वजह से ट्रंप उनके साथ डेट पर नहीं गए थे। हायक के मुताबिक ट्रंप ने उनके बारे में कई झूठ बोले। ट्रंप ने इस बात से इंकार किया कि उन्‍होंने मीडिया को कुछ बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+