पीएम मोदी के मुरीद हुए हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेयर, कही ये बात

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। पीएम मोदी के वैश्विक भाईचारा के संदेश की तारीफ करते हुए रिचर्ज ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति के बेहतरीन प्रोडक्ट हैं।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क के यूएन हेडक्वॉर्टर में आयोजित योग कार्यक्रम में रिचर्ड गेयर ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए रिचर्ड ने कहा कि यह बेहतरीन संदेश है, पीएम भारतीय संस्कृति के उत्पाद हैं। वैश्विक भाइचारे के संदेश को हम बार-बार सुनना चाहते हैं।

richard gere

योग दिवस के कार्यक्रम में दुनियाभर के कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में वाला अफशर, जे शेट्टी, विकास खन्ना, रिकी केज सहित तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया।

यूएन के हेडक्वॉर्टर के लॉन में आयोजित इस योग दिवस के कार्यक्रम में एक साथ सबसे अधिक देशों ने मिलकर योग करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया है, यह बहुत पुरानी परंपरा है। योग कॉपीराइट, पेटेंट, रॉयल्टी पेमेंट से फ्री है। योग आप किसी भी उम्र, लिंग और फिटनेस लेवल के लोग कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल पिछले साल पूरी दुनिया एक साथ आई जब भारत ने 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स मनाने का प्रस्ताव दिया। यह देखकर अच्छा लगा कि दुनिया भर के लोग योग दिवस पर साथ आए।

आइए हम सब मिलकर योग की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, यह सिर्फ स्वस्थ्य रहने में मदद नहीं करता है बल्कि आपको खुश रखता है। आइए योग को दोस्ती के पुल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, आइए एक साथ मिलकर वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूजर को सच करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+