395 मिलियन डॉलर के मालिक हॉलीवुड स्‍टार जैकी चेन की बेटी सड़क पर गुजार रही दिन, जानें क्‍यों

हालीवुड के सुपर स्‍टार और अपने एक्‍शन से भारत से लेकर अमेरिका तक को अपना दिवाना बनाने वाले जैकी चैन एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी बेटी एटा नग के एक नए दावे ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जैकी चैन की बेटी एटा नग इन दिनों सड़कों पर अपना जीवन बिताने को मजबूर हैं।

हांगकांग। हालीवुड के सुपर स्‍टार और अपने एक्‍शन से भारत से लेकर अमेरिका तक को अपना दिवाना बनाने वाले जैकी चैन एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी बेटी एटा नग के एक नए दावे ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जैकी चैन की बेटी एटा नग इन दिनों सड़कों पर अपना जीवन बिताने को मजबूर हैं। एटा ने एक वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्‍ट किया है और उसमें वह दावा कर रही हैं कि समलैंगिक संबंधों की वजह से आज उन्‍हें ऐसे दिन देखने को मिल रहे हैं। एटा इन दिनों एक पुल के नीचे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रही हैं। हांग कांग के मार्शल आर्ट आर्टिस्‍ट 64 वर्ष के जैकी चैन 395 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

18 वर्ष की हैं एटा

18 वर्ष की हैं एटा

18 वर्ष की एटा की गर्लफ्रेंड का नाम एंडी ऑटम है और उनकी उम्र 19 वर्ष है। एटा ने जो वीडियो पोस्‍ट किया है उसमें एंडी भी मौजूद हैं। एटा अपने इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'समलैंगिक रिश्तों से नफरत करने वाले माता- पिता की वजह से हम एक महीने से बेघर हैं। कई रातें हमने पुल के नीचे और दूसरी जगहों पर बिताई हैं। हम पुलिस के पास , अस्पताल , फूड बैंक , एलजीबीटीक्यू समुदायों के पास गए लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की।' एटा के मुताबिक उन्‍हें नहीं मालूम कि अब उन्‍हें क्या करना है। वह बस इतना चाहती हैं कि लोगों उनकी हालत के बारे में जान जाए और उन्‍हें पता लगे कि उन पर इस समय क्‍या बीत रही है। एटा अपने हालातों को बहुत ही घिनौना भी करार देती हैं क्‍योंकि कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा है। एटा ने इसके लिए जैकी चेन को जिम्‍मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि हमारी मदद नहीं कर रहा।

जैकी चेन को बताया हालत के लिए जिम्‍मेदार

जैकी चेन को बताया हालत के लिए जिम्‍मेदार

एटा नग का दावा है कि जैकी चेन उनके रिश्तों से डरे हुए और आज जो उनकी हालत है, उसके लिए सिर्फ वही जिम्‍मेदार हैं। एटा की गर्लफ्रेंड एंडी कनाडा की रहने वाली हैं। एटा ने अपने माता-पिता को 'होमोफोबिक' माता-पिता करार दिया है। वहीं जैकी चेन की ओर से एटा के इन आरोपों का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। चेन ने हमेशा एटा की मां एलेन नग वाइ ली से अपने रिश्‍तों को स्‍वीकार है। हालांकि उन्‍होंने हमेशा एलेन के साथ अपने रिश्‍तों को एक बड़ी और गंभीर गलती भी करार दिया है। एटा के मुताबिक वह हांग कांग की सरकार से भी मदद नहीं मांग सकती हैं क्‍योंकि उन्‍हें डर है कि ऐसा करने पर उन्‍हें अलग कर दिया जाएगा।

64,000 लोगों ने देखा वीडियो

64,000 लोगों ने देखा वीडियो

एटा और एंडी ने लोगों से इस वीडियो को ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर करने को कहा है। उन्‍हें उम्‍मीद है कि जितना ज्‍यादा लोग इसे शेयर करेंगे उतनी जल्‍दी लोग उनकी मदद को आगे आ सकेंगे। दोनों ने वीडियो में कहा है कि इस समय लोग काफी व्‍यस्‍त हैं और ऐसे में सिर्फ इंटरनेट ही उनकी मदद कर सकता है। एटा की मानें तो उनका प्‍यार इस समय बहुत मजबूत है लेकिन अब वे दोनों थक गए हैं क्‍योंकि वे जितने लोगों को भी जानती हैं, चाहे वह उनका परिवार हो, दोस्‍त हों या फिर सरकारी सेवाएं हों, उनकी मदद के लिए आगे नहीं आएंगे। लाइव होने के बाद से अब तक इस वीडियो को 64,000 लोग देख चुके हैं।

जैकी को पिता नहीं मानती हैं एटा

जैकी को पिता नहीं मानती हैं एटा

यूके की एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि नग की मां हांग कांग की ब्‍यूटी क्‍वीन थीं जब साल 1998 में उनकी मुलाकात जैकी चेन से हुई थी। इसके बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया और एक वर्ष बाद एटा का जन्‍म हुआ। एटा के जन्‍म के बाद दोनों अलग हो गए। एटा ने साल 2015 में कहा था कि जैकी चेन के लिए उनके दिल में कोई भावना नहीं है। वह सिर्फ उनके बायोलॉजिकल पिता हैं लेकिन उनकी जिंदगी का हिस्‍सा नहीं हैं। एटा के मुजाबिक वह कभी उन्‍हें अपना पिता नहीं मानेंगी और उन्‍हें हमेशा सिर्फ एक एक्‍टर ही समझेंगी। उनकी जिंदगी में जैकी चेन का कोई अस्तित्‍व नहीं है। साल 2017 में पीपुल्‍स मैगजीन की ओर से बताया गया था कि एटा ने पहली बार अपनी सेक्‍सुअलिटी पर बात की है और अपनी गर्लफेंड के साथ कई फोटोग्राफ अपलोड की हैं।

क्‍या कहा है एटा ने

देखिए वीडियो कि एटा ने अपने जैकी के लिए क्‍या कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+