पहले टीवी संबोधन में भी मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार पर अटके रहे डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पहली बार अपना टीवी संबोधन दिया। इस संबोधन में उन्होंने फिर से अमेरिका-मैक्सिको के बॉर्डर पर बनने वाली दीवार के लिए फंड की मांग की। ट्रंप ने कहा कि बढ़ते सुरक्षा संकट के बीच ही इस दीवार का निर्माण कार्य फंड न होने की वजह से अटक गया है। अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने हालांकि ने बॉर्डर वॉल की वजह से किसी तरह की कोई इमरजेंसी नहीं डिक्लेयर की है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस से दिए अपने इस संबोधन में कई और अहम बातों पर जोर दिया। ट्रंप ने कहा कि सभी को मिलजुल कर इस समस्या का हल निकालना होगा। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप को अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाने का दोषी करार दिया है।

18 दिनों से जारी है शटडाउन
पिछले 18 दिनों से अमेरिका में शटडाउन जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और मैक्किो के बॉर्डर पर बनने वाली दीवार को सुरक्षा के लिहाज से काफी जरूरी बताया है। ट्रंप ने बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस से 5.7 बिलियन डॉलर की मांग की है। ट्रंप के मुताबिक इस फंड के बाद दिवार का काम पूरा हो सकता है। ट्रंप की मानें तो दीवार अमेरिका की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा है कि सुरक्षा और लोगों की भलाई के लिए जितना जल्दी हो सके इस दिवार का काम पूरा करना होगा। इसके साथ ही ट्र्रंप ने डेमोक्रेटिक नेताओं से अपील की है कि वे उनसे व्हाइट हाउस में आकर मीटिंग करें। उन्होंने इतना तक कह दिया कि 'देश के नेताओं का कुछ न करना इससे बड़ा अनैतिक कुछ नहीं हो सकता।'
मैक्सिको बॉर्डर पर वॉल डोनाल्ड ट्रंप का चुनावी अभियान में किया गया सबसे बड़ा वादा था। ट्रंप मानते हैं कि मैक्सिको से आने वाले शरणार्थियों को रोकने के लिए दीवार ही एक आखिरी रास्ता है। ट्रंप बॉर्डर पर स्टील का बैरियर बनाने की वकालत कर चुके हैं। खर्च ज्यादा होने की वजह से उन्होंने इसमें सबसे योगदान करने की अपील की है। ट्रंप ने देश के खर्च में कटौती का भी प्रस्ताव दिया है। डेमोक्रेट्स दिवार के लिए फंडिंग के खिलाफ हैं क्योंकि बॉर्डर पर दीवारअनैतिक और बेकार है।












Click it and Unblock the Notifications