Japan Ambassador: बनारसी कचौड़ी और जलेबी के फैन हुए जापानी राजदूत, चटखारे लेकर खाते हुए कही ये बात...
भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी खाने के काफी शौकीन हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर खाने-पीने से जुड़ी तस्वीरें साझा करते दिखाई देते हैं। राजदूत सुजुकी को भारतीय खाने से बेहद लगाव है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वे इसका लुफ्त उठाते हैं।
एक बार फिर जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने सोशल मीडिया पर भारतीय व्यंजन का एक वीडियो शेयर किया है। इन वीडियो में कचौड़ी-सब्जी और जलेबी को चटखारा लेकर खाते नजर आ रहे हैं।

शनिवार को एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में सुजुकी ने वाराणसी के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लिया। उनके खाने की डिश में प्रसिद्ध कचौड़ी और सब्जी थी। इसके बाद वे जलेबी भी खाते नजर आए। वीडियो में सुजुकू चटखारे लेकर दोनों व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्हें दोनों का स्वाद कैसा लगा इसका पता स्पष्ट रूप से उनके बताए गए अंदाज से पता चलता है। जिस वीडियो को उन्होंने शेयर किया उसके कैप्शन में सुजुकी ने लिखा, "मैं वाराणसी में स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहा हूं।"
वीडियो में कचौड़ी सबसे खाने के बाद वे कहते हैं- बहुत अच्छा। इसके बाद वे जलेबी का स्वाद चखते हैं और उसे भी बहुत अच्छा करार देते हैं। इससे पहले दिन सुजुकी ने एक्स पर अपनी पत्नी ईको सुजुकी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वे दोनों वाराणसी में हैं।
आपको बता दें कि यह जापानी राजदूत का पहला वाराणसी दौरा नहीं है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में मई में भी शहर का दौरा किया था और गोल गप्पे, बाटी चोखा और बनारसी थाली जैसे कई व्यंजनों का स्वाद चखा था।












Click it and Unblock the Notifications