अमेरिका: कॉमिक्स मैगजीन से हिंदू देवी-देवताओं को हटाने की मांग
वॉशिंगटन। मार्वल और डीसी कॉमिक्स पब्लिशिंग कंपनियों को हिंदुओं ने प्रतिष्ठित हिंदू देवी-देवताओं की फोटो नहीं छापने के लिए आग्रह किया है। मार्वल और डीसी जैसी कॉमिक्स मैगजीन अब तक विभिन्न हिंदू देवताओं- ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गणेश, राम, काली, स्कंद, आदि को कथित तौर पर अपनी मैगजीन में दिखाती रही है। अमेरिका में एक हिंदू नेता राजन जेद ने नेवादा में एक बयान में कहा कि हिंदू देवी-देवताओं की मंदिरों और घर में पूजा की जाती है, जिनका कॉमिक्स के रूप इस्तेमाल किया जाना सही नहीं है।

यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुज्म के अध्यक्ष जेद ने संकेत दिया कि हिंदू देवी-देवताओं को कॉमिक्स प्रकाशकों का उनके हिंदू समाज में वर्णित वास्तविक चित्रण के बारे में प्रोजेक्ट के लिए स्वागत किया गया था। लेकिन अन्य एजेंडे के लिए हिंदू देवताओं/ अवधारणाओं/ धर्मग्रंथों के साथ से खेलना ठीक नहीं था, क्योंकि इससे भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
राजन जेद ने मार्वेल और डीसी समेत अन्य कॉमिक्स पब्लिशर्स से भविष्य में हिंदू देवी-दवताओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। जेद ने कहा कि इस प्रकार की कॉमिक्स न सिर्फ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि गैर हिंदुओं को भी हिंदुत्व के बारे में गलत संदेश देने काम करती है।
बता दें कि मार्वेल दुनिया की उन प्रतिष्ठित कॉमिक्स में शामिल है, जिसके 8,000 से भी कैरेक्टर फीचर हैं। वहीं, डीसी का दावा है कि कॉमिक्स की दुनिया में उनसे आगे कोई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications