आतंकवादी पन्नू के खिलाफ कनाडा के हिंदुओं ने खोला मोर्चा, धमकी भरे वीडियो आने के बाद प्रतिबंध लगाने की मांग

Canada Hindu: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के "घृणास्पद भाषण" पर कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए, हिंदू फोरम कनाडा (एचएफसी) ने उसके कनाडाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। हिंदू फोरन ने पन्नून पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ एक पत्र कनाडा के आप्रवासन मंत्री को भेजा है।

एचएफसी के कानूनी प्रतिनिधि पीटर थॉर्निंग ने पन्नू के हालिया बयानों के बारे में मार्क मिलर को हिंदुओं की चिंता के बारे में अवगत कराया है और उन्हें डिटेल में बताया है, कि पन्नून के बयान कितने खतरनाक हैं।

Gurpatwant Singh Pannu

एचएफसी ने जो पत्र लिखा है, उसमें लिखा गया है, कि "इस कम्युनिकेशन का प्राथमिक उद्देश्य, आपको पन्नून द्वारा दिए गए एक हालिया और परेशान करने वाले बयान के प्रति सचेत करना है। इस बयान ने कनाडाई आबादी के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है। विशेष रूप से हिंदू समुदाय के भीतर।"

पत्र में आगे लिखा गया है, कि "मैं आपके ध्यान में गुरपतवंत सिंह पन्नून के संबंध में गहरी चिंता का विषय लाना चाहता हूं। वह वर्तमान में अमेरिका स्थित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) नामक संगठन के लिए कानूनी प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता हैं, जो एक अलग सिख राज्य की स्थापना की वकालत करता है। इसके अतिरिक्त, पन्नून वह वकील है, जिसने 18 जून को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद उनके समर्थन में एक बयान जारी किया था।"

मोस्ट वांटेड आतंकवादी है पन्नून

कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखने वाला पन्नून, भारत में प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' का प्रमुख है, जिसे साल 2020 में वांटेड आतंकवादी ठहराया गया था। वह पंजाब में 20 से ज्यादा आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। वह पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर समेत कई नेताओं को बार-बार धमकी दे चुका है।

केंद्र सरकार ने 10 जुलाई 2019 की अपनी अधिसूचना में एसएफजे को गैरकानूनी संघ घोषित किया था और इस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था, कि इस समूह का प्राथमिक उद्देश्य पंजाब में एक "स्वतंत्र और संप्रभु देश" स्थापित करना था और यह खुले तौर पर खालिस्तान का समर्थन करता है और उसमें प्रक्रिया, भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देती है।

इस बाद में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम न्यायाधिकरण ने बरकरार रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+