अमेरिका में सबसे लोकप्रिय भाषा बनी हिंदी, जानिए किस रैंक पर हैं अन्‍य भारतीय भाषाएं

नई दिल्‍ली। हिंदी अमेरिका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भारतीय भाषा बनी हुई है, इसके बाद गुजराती, और तेलुगु हैं। 1 जुलाई 2018 तक 8.74 लाख वक्ताओं के साथ अमेरिका में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भारतीय भाषा थी, जोकि 2017 के आंकड़ों में 1.3% की मामूली वृद्धि को दर्शाती है। आठ साल की अवधि में, 2010 के बाद से इस संख्या में 2.65 लाख यानी की 43.5% की वृद्धि हुई है। अमेरिकन कम्युनिटी सर्वे (ACS) ने जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जुलाई 2018 तक 8.74 लाख लोग अमेरिका में हिंदी बोलते हैं।

अमेरिका में सबसे लोकप्रिय भाषा बनी हिंदी, जानिए किस रैंक पर हैं अन्‍य भारतीय भाषाएं

साल 2017 से 2018 के बीच इस भाषा को बोलने वालों में बहुत ज्यादा की बढ़ोत्तरी नही हुई। इसमें सिर्फ 1.3 फीसदी की वृद्धि देखी गई। इसके बाद गुजराती और तेलुगू है, गुजराती बोलने वाले लोगों की संख्या 4.19 लाख है।
साल 2010 से 2018 के बीच सबसे अधिक वृद्धि होने वाली भाषा में तेलुगू है। 4 लाख लोग अमेरिका में तेलुगू भाषा बोलते हैं। तेलुगू भाषी व्यक्तियों की संख्या अमेरिका में अन्य भारतीय भाषाओं के बोलने वालों से बहुत अधिक बढ़ी जो 2010 से 2018 के बीच 79.5% की बढ़ोतरी हुई है। अगर देखा जाए तो 2010 से 2018 के बीच 8 सालों के दौरान हिंदी बोलने वालों की संख्या में 2.65 लाख लोग जुड़े जो 43.5 प्रतिशत का इजाफा है।

अमेरिका में जनसंख्या की हिस्सेदारी के रूप में 21.9% लोग घर पर विदेशी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जो 2017 के आंकड़ों (21.8%) में मामूली बढ़ोतरी है। एसीएस सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष अमेरिकी सरकार द्वारा सबसे बड़ा उपक्रम है और 2 मिलियन से अधिक परिवारों को शामिल किया गया। 3.75 लाख बंगाली बोलने वाली अमेरिका की आबादी में आठ साल की अवधि में लगभग 68% की वृद्धि हुई है। इसके बाद 1 जुलाई, 2018 तक तमिल बोलने वाले 3.08 लाख लोग हैं जिनमें 67.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+