हर साल सऊदी अरब हज करने जाते हैं हजारों भारतीय, फिर भी देश ने की हिन्दी की उपेक्षा
सऊदी अरब ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए 14 भाषाओं में एक ई-गाइड जारी किया है। 10 हजार से अधिक पन्नों वाले ई-गाइड में हज से जुड़ी हर जानकारी को शामिल किया है। इसमें हिन्दी शामिल नहीं है।
नई दिल्ली, 04 जुलाईः हर साल भारत से हजारों की संख्या में मुस्लिम लोग हज करने सऊदी अरब जाते हैं। 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंध के बाद इस साल लगभग 10 लाख हज यात्री सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। विदेशों से आने वाले यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सऊदी अरब ने इस बार एक नई और अनूठी जागरूकता पहल शुरू की है। इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए देश में 14 भाषाओं में हजगाइड जारी किया है, इसमें हिंदी को शामिल नहीं किया गया है।

गाइड में हिन्दी शामिल नहीं
भारत से बड़ी संख्या में हज यात्रियों के सऊदी अरब जाने के बावजूद हिंदी को इस लिस्ट में शामिल न करने से काफी लोग निराश हैं। विदेशी हज यात्रियों में एक बड़ा प्रतिशत भारत के लोगों का होता है, फिर भी हज गाइड जारी करते वक्त हिंदी की अनदेखी की गई है। केंद्रीय हज समिति के मुताबिक, इस बार 79 हजार 237 लोग भारत से हज यात्रा पर जा रहे हैं। इन यात्रियों के लिए 168 विशेष विमानों की व्यवस्था की गई है।

उर्दू और बांग्ला शामिल
भारत से बीते सात सालों में लगभग 11 लाख हाजियों के जाने के बावजूद भी सऊदी ने अपनी हज गाइड में हिंदी को शामिल नहीं किया है, हालांकि, इस लिस्ट में उर्दू और बांग्ला शामिल हैं। विभिन्न भाषाओं में हज गाइड को हज और उमराह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। इस प्रयास का उद्देश्य जागरुकता बढ़ाना और लोगों के लिए हज से संबंधित जानकारी को उनकी भाषा में उपलब्ध कराना है ताकि विदेशी यात्रियों को परेशानी न हो।

14 भाषाओं में जारी
हज गाइड में हजयात्रा से जुड़ी जानकारी के अलावा कई प्रासंगिक मुद्दों को कवर किया गया है। ये ई- गाइड अरबी, अंग्रेजी, फ्रेंच, उर्दू, बंगाली, इंडोनेशियाई, मलय, हौसा, अम्हारिक, फारसी, स्पेनिश, तुर्की, रूसी और सिंहली भाषाओं में उपलब्ध हैं। ई-गाइड में हज से संबंधित हर जानकारी रोचक और विस्तृत ढंग से दी गई है।

रोचक बनाने के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल
ई-गाइड को दिलचस्प बनाने के लिए उसमें तस्वीरों और वीडियो को भी शामिल किया गया है। 10 हजार 178 पन्नों वाले ई-गाइड को जनरल अथॉरिटी फॉर अवकाफ और अन्य सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बनाया गया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications