अमेरिका में वोटिंग शुरू होते ही हिलेरी ने ट्विटर पर डाला अनोखा वीडियो
अमेरिका में वोटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर हिलेरी क्लिटंन ने एक वीडियो पोस्ट किया है।
वाशिंगटन। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसकी तस्वीर बुधवार को साफ हो जाएगी। साथ ही अमेरिका के वोटर किसे वोट देंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

पर वोटर को रिझाने के लिए डेमोक्रेटिक प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने हर संभव कोशिश की है।
अमेरिका में वोटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर हिलेरी क्लिटंन ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को नाम दिया है Don't stand still. Vote today।
इस वीडियो में हिलेरी क्लिंटन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी मौजूद हैं। इस वीडियो में हिलेरी क्लिंटन के साथ मौजूद सभी लोग एकदम बुत बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications