भारत से दुश्मनी रख कर पाक तेजी से बना रहा है परमाणु हथियार- हिलेरी
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने साल 2016 की शुरूआत में आशंका व्यक्त की थी कि पाकिस्तान के हाथ में परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं है।

हिलेरी ने कहा था कि पाक के परमाणु हथियार जिहादियों के हाथ सकते में जा सकते हैं और इससे ज्यादा खतरनाक हालात और कुछ नहीं हो सकते।
हैक हुआ है ऑडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटर से हिलेरी क्लिंटन का एक ऑडियो हैक हुआ है जो 50 मिनट का है।
हिलेरी यह बयान उसी ऑडियो में है। ऑडियो में हिलेरी यह कहती सुनी जा सकती हैं कि पाक, भारत से दुश्मनी को जारी रख कर तेजी से परमाणु हथियार बना रहा है।
हिलेरी ने यह भी कहा था
इस ऑडियो में यह भी सामने आया है कि हिलेरी ने आशंका व्यक्त की थी कि 'पाक में आतंकी तख्तापलट कर सकते हैं। उनके हाथ में परमाणु हथियार आ सकते है और आप के पास सुसाइड न्यूक्लियर बॉम्बर्स होगे। इसलिए, इससे ज्यादा भयवाह स्थिति कुछ नहीं होगी।'
जिस ऑडियो के लीक होने की बात कही जा रही है वो अमेरिकी वेबसाइट द वाशिंगटन फ्री बीकन ने जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications