Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'इसराइल विरोधी' ट्वीट के चलते विज्ञापन से बाहर हुईं 'हिजाब मॉडल'

ब्रिटेन की ब्यूटी ब्लॉगर अमेना ख़ान ने कहा है कि वह लॉरियल कंपनी के विज्ञापन से ख़ुद को अलग कर रही हैं.

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह "इसके इर्द गिर्द हुई हालिया बातचीत की वजह से" इस अभियान से अलग हो रही हैं.

इसके पहले उनके उनके 2014 में किए गए कुछ ट्वीट्स चर्चा में आए थे, जिनमें से कुछ को 'इसराइल विरोधी' कहा गया था.

कुछ ही दिन पहले अमेना ख़ान ने 'बीबीसी न्यूज़बीट' से बातचीत में कहा था कि वह बालों के रखरखाव के विज्ञापनों की पहली हिजाब पहनने वाली मॉडल बनने पर बहुत ख़ुश हैं.

'विविधता की हिमायती'

https://www.instagram.com/p/BeQGp4ZnuuD/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_legacy

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में इस कैम्पेन में हिस्सा लिया था. मैं इससे उत्साहित थी क्योंकि यह सबको साथ लेकर चलने की सोच पर आधारित था."

इसके बाद उन्होंने बताया है कि वह विज्ञापन से 'अफ़सोस के साथ' अलग हो रही हैं क्योंकि 'इससे जुड़ी ताज़ा बातचीत इसे इसके सकारात्मक और समावेशी मक़सद से अलग करती है.'

इससे पहले उन पर आरोप लगा था कि 2014 में उन्होंने कई इसराइल-विरोधी ट्वीट किए थे.

वे ट्वीट अब डिलीट कर लिए गए हैं. अमेना ने उनके लिए माफी भी मांगी है. उन्होंने कहा, "मैं विविधता की हिमायती रही हूं. मैं किसी के ख़िलाफ़ भेदभाव नहीं करती."

https://www.instagram.com/p/Bd7WvmhHb4r/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_legacy

अमेना ने पहले उम्मीद जताई थी कि उनके रोल से हिजाब पहनने वाली दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी.

लॉरियल पैरिस के एक प्रवक्ता ने न्यूज़बीट से कहा, "हमें हाल ही में अमेना ख़ान के 2014 में किए गए ट्वीट्स के बारे में बताया गया था. हम इसका स्वागत करते हैं कि इसके बाद अमेना ने माफी मांग ली है. लॉरियल पैरिस सहिष्णुता और सभी लोगों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. हम कैंपेन से उनके अलग होने के फैसले से सहमत हैं."

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+