हिजाब विवाद: मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने चिंता जताते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र से हस्‍तक्षेप करने की अपील की

नई दिल्‍ली, 15 फरवरी। कर्नाटक के कालेज में हिजाब पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पाकिस्‍तान के बाद इस्‍लामिक देशो कं संगठन इस्‍लामिक सहयोग संगठन ने इसको लेकर चिंता व्‍यक्‍त की है। हरिद्वार धर्म ससंद पर बोलते हुए ओआईसी के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहिर ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से गुजारिश की कि इसे लेकर आवश्‍यक कदम उठाया जाए।

oic

ओआईसी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक ट्वीट किया और लिखा

इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव उत्तराखंड के हरिद्वार में हाल में हिंदुत्व के समर्थकों द्वारा मुसलमानों के नरसंहार के सार्वजनिक आह्वान, सोशल मीडिया साइटों पर मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं के साथ-साथ कर्नाटक राज्य में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है।

इसमें उन्‍होंने ये भी लिखा कि

ओआईसी जनरल सचिवालय इस संबंध में आवश्यक उपाय करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार परिषद का आह्वान करता है कि वो इस मामले में आवश्‍यक कद उठाए।आईआईसी गुजारिश करता है कि अपने नागरिकों को जीने का अधिकार की रक्षा करते हुए मुस्लिम समुदाय के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनके खिलाफ हिंसा और घृणा अपराधों को भड़काने वाले अपराधियों को सजा दिलाए।

कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी कालेज में हिजाब पहनकर क्‍लास में जाने से मना किया गया।उन्‍होंने इसे अपना संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि उन्‍हें इसे पहनने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं कुछ छात्राएं कोर्ट चली गई। इसके बाद ये विरोध अन्‍य कालेज में पहुंचगया और बढ़ता ही जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+