टर्की के अंकारा में इंजन से टकराई हाई-स्पीड ट्रेन, 7 लोगों की मौत, 46 घायल
अंकारा। टर्की की राजधानी अंकारा में गुरुवार को एक हाई स्पीड ट्रेन इंजन से जा टकराई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। एक्सीडेंट में करीब 46 लोग घायल हैं। अंकारा के गर्वनर ऑफिस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गर्वनर की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके मुताबिक हादसे में ट्रेन के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। जो लोग घायल हैं उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंकारा के गर्वनर वासिप साहीन ने पहले कहा था कि घटना में करीब चार लोगों की मौत हुई है और 43 लोग घायल हैं।













Click it and Unblock the Notifications