Hezbollah Rocket Chief Dead: हिज्बुल्लाह को बहुत बड़ा झटका, रॉकेट चीफ को इजराइल ने मारा, बड़े जंग की आशंका

Hezbollah Rocket Chief Dead: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है, कि मंगलवार को बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम कुबैसी की मौत हो गई है, जो इस आतंकी संगठन के लिए बहुत बड़ा झटका है और आशंका है, कि अब इजराइल के साथ बड़े जंग की आशंका काफी बढ़ सकती है।

मारे गए कमांडर की पहचान इब्राहिम कुबैसी के रूप में हुई है। इस हमले में छह लोग मारे गए है। इस हमले ने ईरान समर्थित समूह को एक और झटका दिया है, जिसे पिछले एक हफ्ते में इजराइल के हाथों ईरान और हिज्बुल्लाह को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं।

ibrahim-kubaisi-killed

हिज्बुल्लाह पर लगातार दबाव के कारण यह आशंका बढ़ गई, है कि करीब एक साल से चल रहा संघर्ष एक और व्यापक युद्ध में बदल जाएगा और मध्य पूर्व को अस्थिर कर देगा, जहां गाजा में इजराइल और हिज्बुल्लाह के सहयोगी हमास के बीच संघर्ष पहले से ही चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने लेबनान की राजधानी के हिज्बुल्लाह-नियंत्रित क्षेत्र पर लगातार दूसरे दिन भीषण हमले किए हैं, जिसने संघर्ष के खतरे को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

इजराइल-हिज्बुल्लाह में भीषण जंग की आशंका

इब्राहिम कुबैसी, हिज्बुल्लाह का प्रमुख कमांडर था और वो रॉकेट डिवीजन में काफी अहम भूमिका निभा रहा था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेरूत हवाई हमले में छह लोगों की मौत और 15 के घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट दी है।

लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला इजराइल की सेना की तरफ से हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले शुरू करने के एक दिन बाद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 500 से ज्यादा लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। सुरक्षा सूत्रों में से एक की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में दिखाया गया है, कि इस हमले में बेरूत के घोबेरी इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इसकी ऊपरी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा।

इन कार्रवाइयों के बाद, इजराइल के सैन्य प्रमुख ने हिज्बुल्लाह पर हमलों में और तेजी लाने की घोषणा की है और सभी मोर्चों पर लगातार और गहरी कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया है। यह बयान सैन्य प्रमुख जनरल स्टाफ हर्ज़ी हलेवी ने सुरक्षा आकलन के बाद दिया है।

इजराइली हवाई हमलों के नतीजे विनाशकारी रहे हैं और लेबनानी अधिकारियों ने सोमवार के हवाई हमलों में अकेले 50 बच्चों और 94 महिलाओं सहित 558 लोगों की मौत की सूचना दी है। इसके अलावा, 1,835 लोग घायल हुए हैं और हजारों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है। लेबनान में फैली दहशत 2006 में इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच हुए संघर्ष के दौरान हुए विनाश की याद दिलाती है।

हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद, हिज्बुल्लाह इजराइल के लिए एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी बना हुआ है। इजराइल अभी भी पूर्ण पैमाने पर युद्ध से कतरा रहा है। जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती जा रही है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस पर बारीकी से नजर रख रहा है और ऐसे समाधान की उम्मीद कर रहा है, जिससे लंबे समय से संघर्ष से ग्रस्त इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+