हमास को मिला ईरान के पालतू हिजबुल्लाह का साथ, इजराइल की इस्लामिक देशों से दोस्ती पर उगला जहर
फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के कई शहरों पर रॉकेट अटैक कर दिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे।
हमास के दावे के मुताबिक उन्होंने इजरायल पर 5000 से अधिक रॉकेट्स दागे हैं। इतना ही नहीं, रॉकेट दागने के साथ ही हमास के आतंकी भी इजरायल में घुस चुके हैं। कई वायरल वीडियो हैं जिनमें इजरायल की सड़कों पर हमास के आतंकियों को घूमते और गोलीबारी करते देखा जा सकता है।

इस बीच लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल के खिलाफ हमास के व्यापक अभियान की प्रशंसा की है और कहा है कि यह अरब देशों के लिए इजराइल के साथ सामान्य होने का संदेश है।
आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का कहना है कि वह गाजा और विदेशों में हमास नेतृत्व के साथ सीधे संपर्क में है, और दुनिया भर के अरब और मुस्लिम लोगों से हमास और फिलिस्तीनी लोगों को अपना समर्थन घोषित करने का आह्वान करता है।
हिजबुल्लाह ने और कहा कि सशस्त्र प्रतिरोध ही इजरायली आक्रमक्ता से मुकाबला करने का एकमात्र तरीका है। हिजबुल्लाह का कहना है कि हमास द्वारा इजरायल के खिलाफ शुरू किया गया "अल-अक्सा जलप्रलय" ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अरब और दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक संदेश है, विशेष रूप से उन देशों के लिए जो इज़राइल के साथ सामान्यीकरण चाहते हैं।
इससे पहले हमास के प्रवक्ता और गाजा में सरकार के पूर्व उप विदेश मंत्री गाजी हमद ने भी अल जजीरा से कहा था कि फिलिस्तीनी ऑपरेशन उन अरब देशों के लिए भी एक संदेश है जो इजरायल के साथ संबंध सामान्य कर रहे हैं।
हमद ने कहा, "मुझे लगता है कि इजरायल से दोस्ती करना एक शर्मनाक बात है। मैं सभी अरब देशों से इजरायल के साथ संबंध तोड़ने का आह्वाहन करता हूं, क्योंकि यह ऐसा देश नहीं है जो शांति, या सह-अस्तित्व में यकीन रखता हो, या एक अच्छा पड़ोसी होने में विश्वास करता हो।" हमद ने कहा कि इजरायल एक दुश्मन देश है और हमें उन्हें रोकना होगा।
आपको बता दें कि हमास का ये हमला ऐसे समय हो रहा है जब सऊदी अरब और इजराइल के बीच समझौता बेहद करीब है। सऊदी अरब इजरालय को मान्यता देने पर लगभग सहमत हो गया है। इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि वो इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने के बेहद करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications