Hezbollah: हिज्बुल्लाह का डिप्टी लीडर नईम कासिम हत्या के डर से फरार, क्या ईरान में घुसकर मारेगा इजराइल?
Hezbollah News: हिज्बुल्लाह के उप महासचिव नईम कासिम लेबनान छोड़कर तेहरान में फरार हो गया है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे इजराइली हमले में मारे जाने का डर सता रहा है। इजराइल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है, जिसमें आतंकी समूह के कई नेता मारे गए हैं, जिनमें उसका प्रमुख हसन नसरल्लाह भी शामिल है।
यूएई स्थित एरेम न्यूज की एक रिपोर्ट में एक ईरानी सूत्र के हवाले से बताया गया है, कि कासिम एक सप्ताह पहले ईरानी विमान से देश छोड़कर भाग गया है। नईम कासिम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची द्वारा इस्तेमाल किए गए विमान में सवार होकर लेबनान से भागा है। उसे लेबनान से भागने का आदेश इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के नेताओं ने दिया था, जिन्हें डर था, कि इजराइली हमले में वो भी मारा जाएगा।

सूत्र ने बताया कि नसरल्लाह की मौत के बाद कासिम ने तीन भाषण दिए, जिनमें से दो बेरूत से दिए गए, जबकि तीसरा भाषण तेहरान में रिकॉर्ड किया गया।
कितने हिजबुल्लाह नेता मारे गए हैं?
इजराइल हमास, हिज्बुल्लाह और अन्य ईरानी प्रॉक्सी को नष्ट करने की अपनी प्रतिज्ञा अंजाम दे रहा है। और उसने दोनों समूहों के कई बड़े नेताओं को खत्म कर दिया है, जिसमें सबसे हालिया हत्या हमास प्रमुख याह्या सिनवार की है।
अन्य हिजबुल्लाह नेता जिन्हें खत्म किया गया है वे हैं:-
फुआद शुकर: हिज्बुल्लाह के संस्थापक सदस्य
हसन नसरल्लाह: हिज्बुल्लाह प्रमुख
अली कराकी: हिज्बुल्लाह के शीर्ष कमांडर
नबील कौक: हिज्बुल्लाह की केंद्रीय परिषद के उप प्रमुख
मोहम्मद सरूर: हिज्बुल्लाह की ड्रोन इकाई के प्रमुख
इब्राहिम कुबैसी: हिज्बुल्लाह की मिसाइल इकाई के प्रमुख
इब्राहिम अकील: हिज्बुल्लाह के ऑपरेशन कमांडर
मोहम्मद नासिर: वरिष्ठ कमांडर
इजराइल ने हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर पर हमला किया
इस बीच, रविवार को, इजराइली सेना ने कहा है, कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और भूमिगत हथियार सुविधा पर रविवार को हमला किया है। इजराइली सेना ने कहा है, कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और भूमिगत हथियार सुविधा पर रविवार को हमला किया।
सेना ने एक बयान में कहा है, कि "आज सुबह को, IAF (इजरायली वायु सेना) ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के एक कमांड सेंटर और एक भूमिगत हथियार कार्यशाला पर खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया है।" लेबनान के सरकारी मीडिया ने रविवार की सुबह हारेट हरेक में दो और हदाथ में एक इजरायली हमले की खबर दी है, ये सभी हमले हिज्बुल्लाह के दक्षिणी बेरूत के गढ़ दहियाह में हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications