प्रेग्नेंसी में भी वेटलिफ्टिंग कर रही यह महिला, दो दिन बाद होनी है डिलीवरी

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड धनकुबेरों का
ऐसा इसलिए क्योंकि बस दो दिन बाद उनकी डेलिवरी डेट है लेकिन बजाए घर में अराम करने या फिर अस्पताल में भर्ती होने के, वो अपना सारा दिन जिम में भारी भरकम वेट्स उठाने में बिता रही हैं। 33 साल की मेगन लेदरमैद का कहना है कि वेटलिफ्टिंग करना उन्हें बहुत पसंद है और वो इसे प्रेग्नेंसी के दौरान भी नहीं छोड़ सकती।
उन्होंने कहा कि नौ महीने के गर्भ के होने के बावजूद वो वेटलिफ्टिंग करने से बिल्कुल भी तकलीफ में नहीं आती। वो कहती हैं कि ऐसा करने से वो खुद को फिट मानती हैं और उन्हें इस काम में बहुत मजा भी आता हैमेगन का कहना है कि उनके पति जो कि जिम ट्रेनर ही है, उसका बहुत साथ देते हैं। उन्हें बच्चे के गर्भ में रहते हुए वेटलिफ्टिंग करवाने में कोई शिकायत नहीं हुई।
मेगन कहती हैं कि कुद लोगों को ये काम ठीक नहीं लगता लेकिन डॉक्टर के कहने के बाद कि उन्हें प्रेग्नेंसी मे भी एक्टिव रहना चाहिए, वो ऐसा काम पूरे आत्म विश्वास के साथ करती हैं। कहते हैं कि जुनून और जोश असुविधाओं पर भारी पड़़ता है। कुछ ऐसी ही सोच के साथ इस महिला ने तोड़ दी हैं वो परंपराएं जो 'इन दिनों' बिस्तर पर रहने कके सुझाव देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications