Helicopter Clash: स्कारबोरो शोल विवाद पर चीन-फिलीपीन के बीच फिर बढ़ा तनाव! हेलीकॉप्टर टकराव से युद्ध की आशंका?

Helicopter Clash China Philippines: दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार, 18 फरवरी को चीनी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर फिलीपीन के गश्ती विमान के सिर्फ 10 फीट (3 मीटर) के भीतर उड़ता दिखा, जिससे टकराव की स्थिति बन गई।

फिलीपीन पायलट को मजबूर होकर रेडियो पर चीनी हेलीकॉप्टर को चेतावनी देनी पड़ी कि आप बहुत करीब उड़ रहे हैं, यह खतरनाक है। कृपया दूरी बनाए रखें। यह घटना स्कारबोरो तट (Scarborough Shoal) पर हुई, जिसे चीन अपना क्षेत्र मानता है, जबकि फिलीपीन इसे अपनी संप्रभुता के तहत बताता है।

Helicopter Clash China Philippines Tensions

तनावपूर्ण मुठभेड़: क्या हुआ था स्कारबोरो तट पर?

फिलीपीन ब्यूरो ऑफ फिशरीज एंड एक्वेटिक रिसोर्सेज का सेसना कारवां टर्बोप्रॉप विमान स्कारबोरो तट पर कम ऊंचाई पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान चीनी नौसेना का हेलीकॉप्टर आकर उसके बेहद करीब उड़ने लगा।

फिलीपीन के पायलट ने रेडियो पर कहा कि आप बहुत करीब उड़ रहे हैं, यह हमारे चालक दल और यात्रियों के लिए खतरा है। आप अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। चीनी सेना का दावा कि फिलीपीन विमान बिना अनुमति के चीन के हुआंगयान द्वीप के हवाई क्षेत्र में घुसा था। फिलीपीन की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम चीन की आक्रामक गतिविधियों का विरोध करते हैं और अपने समुद्री अधिकारों की रक्षा करेंगे।

स्कारबोरो शोल विवाद: चीन बनाम फिलीपीन

स्कारबोरो शोल (Scarborough Shoal) दक्षिण चीन सागर में स्थित एक विवादित क्षेत्र है, जिसे चीन और फिलीपीन दोनों अपना बताते हैं।

  • 2012 में चीन ने इस पर कब्जा कर लिया।
  • 2013 में फिलीपीन ने अंतर्राष्ट्रीय अदालत में चीन के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
  • 2016 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता ने चीन के दावे को खारिज किया, लेकिन चीन ने इसे नहीं माना।

अब, फिलीपीन अपनी सुरक्षा मजबूत करने के लिए अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ गठबंधन कर रहा है, जिससे चीन और अधिक आक्रामक हो गया है।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता टकराव

फिलीपीन एशिया में अमेरिका का सबसे पुराना सैन्य सहयोगी है।

  • अमेरिका का बयान: 'अगर चीन फिलीपीन की सेना, जहाज या विमान पर हमला करता है, तो हम फिलीपीन की रक्षा करेंगे।'

  • चीन की चेतावनी: 'यह एशिया का विवाद है, अमेरिका और उसके सहयोगी हस्तक्षेप न करें।'
  • इसका मतलब यह है कि अगर दक्षिण चीन सागर में संघर्ष और बढ़ा, तो यह अमेरिका और चीन के बीच एक बड़े टकराव में बदल सकता है।

    क्या दक्षिण चीन सागर में युद्ध की आशंका है?

    • फिलीपीन और चीन के बीच बढ़ते टकराव ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।
    • अमेरिका, जापान और अन्य देशों की भूमिका से यह मामला और भी गंभीर हो सकता है।
    • अगर भविष्य में ऐसी घटनाएं जारी रहीं, तो चीन और फिलीपीन के बीच सैन्य संघर्ष भी संभव है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+