सऊदी में पीएम मोदी ने कहा, गरीबी के बारे में किताबों से नहीं सीखा, रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेची है

रियाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब में कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं हैं, बल्कि एक सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचना उनकी जीवन यात्रा का एक हिस्सा था। पीएम ने ये बातें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के एक सवाल-जवाब सत्र में कहीं।

PM Modi

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मेरी पृष्ठभूमि किसी बड़े राजनीतिक परिवार की नहीं है। मैंने गरीबी के बारे में किताबों से नहीं सीखा बल्कि मैं उसमें रहा हूं। मैं यहां तक रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचकर पहुंचा हूं। कुछ ही सालों में भारत गरीबी को समाप्त करने में सफल हो जाएगा। गरीबी के खिलाफ मेरी लड़ाई गरीबों को सशक्त बनाने से है। गरीबों को सम्मान चाहिए। जब एक गरीब कहता है कि वह खुद ब खुद गरीबी को खत्म कर लेगा, तो इससे बड़ी संतुष्टि कोई और नहीं है। बस हमें उसे सम्मान प्रदान करने और सशक्त बनाने की जरूरत है।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि शौचालयों का निर्माण और बैंक खाते खोलने से भारत में गरीबों का सशक्तिकरण हुआ है और उन्हें सम्मान की भावना मिली है। जब भारत में बदलाव होता है, तो पूरी दुनिया के आंकड़े बदल जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यह मुझे बहुत संतुष्टि देता है कि भारत में एक बदलाव दुनिया के आंकड़ों में बदलाव लाता है। जब हम भारत को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाते हैं या गरीबी का उन्मूलन करते हैं, तो दुनिया के आंकड़े बदल जाते हैं। यह संतुष्टि देता है कि हम दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान दे रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने ये बात तब कही जब उनसे भारत के नागरिकों के लिए शौचालय निर्माण और अन्य लोकप्रिय कार्यक्रमों से जुड़ी उनकी सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+