क्या आपने देखी है सीरिया के एक और डरे और सहमे बच्‍चे की यह तस्‍वीर

अलेप्‍पो। सीरिया के अपोजिशन एक्टिविस्‍ट ने एक फुटेज रिलीज की है। इस फुटेज में एक छोटे बच्‍चे को एयरस्‍ट्राइक के बाद तगाह हुए मलबे से बचाया गया है। इस बच्‍चे की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। यह बच्‍चा एंबुलेंस में रखी एक नारंगी रंग की कुर्सी पर बैठा हुआ है। इस बच्‍चे के चेहरे से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह‍ बच्‍चा न सिर्फ डरा हुआ है बल्कि सदमे में है।

syria-kid-image

मानसिक तौर पर टूटा बच्‍चा

अलेप्‍पो के डॉक्‍टरों ने बच्‍चे के चेकअप के बाद बताया है कि इसकी उम्र पांच वर्ष है और इसका नाम ओमरान दाक्‍नीश है। इस बच्‍चे को बुधवार रात को हमले के बाद अस्‍पताल लाया गया था। इसे शारीरिक तौर पर जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन बच्‍चे की मानसिक हालत काफी संवेदनशील है।

इस बच्‍चे की तस्‍वीर बिल्‍कुल उसी तरह से वायरल हो रही है जैसी पिछले वर्ष आयलान कुर्दी की हुई थी। तीन वर्ष के आयलान की टर्की के समंदर में डूूबकर मौत हो गई थी। फिर उसकी डेडबॉडी समंदर के किनारे मिली थी।

अपने खून को साफ कर रहा बच्‍चा

इस बच्‍चे का वीडियो भी सामने आया है और इस वीडियो करे अलेप्‍पो मीडिया सेंटर ने रिलीज किया है। वीडियो में एक व्‍यक्ति बच्‍चे को बाहर खिंचता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद इसे एंबुलेंस में ले जाया जाता है। बच्‍चा अपना चेहरे को हाथ लगाता है जो कि खून से सना हुआ है।

कोड वर्ड यूज कर रहे डॉक्‍टर

अलेप्‍पो में डॉक्‍टर हॉस्पिटल्‍स के लिए अब कोड वर्ड का यूज करने लगे हैं ताकि उन्‍हें निशाना न बनाया जाए। डॉक्‍टरों का कहना है कि वे इस बात से डरते हैं कि अगर सिक्‍योरिटी फोर्सेज हॉस्पिटल्‍स में दाखिल हो गए तो फिर उनके नेटवर्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+