पाक में शियाओं का मुहाजिरों ने किया कत्लेआम?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान में बुधवार को इस्माइली बिरादरी से संबंध रखने वाले दर्जनों मासूम लोगों को मारने वाले कौन थे? इनके बारे में अभी सिर्फ कयास लग रहे हैं। पर कुछ खबरों में कहा गया है कि हत्यारे उर्दू बोल रहे थे आपस में। इससे क्या संकेत मिलते हैं?

उर्दू में बोल रहे थे
अगर आप पाकिस्तान को जानते-समझते हैं तो आपको पता होगा कि पाकिस्तान में उर्दू में बातचीत सिर्फ मुहाजिर ही करते हैं। मुहाजिर कौन है ? क्या आपको ये बताने की जरूरत है?
कहां ये सबसे ज्यादा
मुहाजिर उन्हें कहा जाता है जो देश के विभाजन के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश से सरहद के उस पार जाकर बसे थे। ये ज्यादातर सिंध प्रांत में बसे थे। सिंध प्रांत के कराची और हैदराबाद में मुहाजिर सबसे ज्यादा हैं। दरअसल पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा भले ही उर्दू हो पर वहां के किसी भी राज्य की भाषा उर्दू नहीं है। ये भी विडंबना ही है।
मुहाजिरों का हाथ
पाकिस्तान मामलों के जानकार कहते हैं कि पाकिस्तान में स्तरीय उर्दू तो मुहाजिर समाज से जुड़े ही लोग बोलते हैं। तो क्या माना जाए कि बुधवार को कराची के पास हुए कत्लेआम में मुहाजिरों का हाथ था? अगर इस बात में रत्तीभर भी सच्चाई है तो य बेहद गंभीर मामला है। हालांकि मुहाजिरों के हितों के लिए लड़ने वाली पार्टी मुताहिदा कौमी मूवमेंट पर हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहने के तमाम आरोप लगते रहे हैं।
दिल्ली से लखनऊ तक
हत्यारों के बारे में देर-सवेर तो पता चल ही जाएगा पर दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर लखनऊ,भोपाल, अलीगढ़ वगैरह से पाकिस्तान गए लोगों को ही मुहाजिर कहा जाता है। ये ही उर्दू बोलते हैं। बता दें कि इस्माइली बिरादरी से जुड़े लोगों के कत्लेआम से पूरी दुनिया सन्न है। ये ज्यादातर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते हैं। ये आर्थिक रूप से संपन्न हैं। इन्हें शिया इमामी इस्माइली मुसलमान भी कहा जाता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications