क्या सच में कमला हैरिस ने ब्लूटूथ वाली इयरिंग पहनी थी? कंपनी ने खुद आकर कही ये बात

डोनाल्ड ट्रंप के साथ टीवी डिबेट के दौरान कमला हैरिस पर आरोप है कि उन्होंने कान में जो इयरिंग पहनी थी, उसमे ब्लूटूथ था। रिपब्लिकन समर्थक लगातार कमला हैरिस की इयरिंग पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कमला हैरिस ने डिबेट के दौरान मोतियों की इयरिंग पहनी थी। इस इयरिंग की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन अब इस पूरी बहस के बीच उस कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो इस तरह के इयरिंग को बनाती है।

डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पर आरोप लगाया गया कि उनके सोने के मोती वाले इयररिंग, जिन्हें टिफ़नी कंपनी का माना जाता है असल में ये जर्मन स्टार्टअप नोवा के स्मार्ट ऑडियो डिवाइस थे।

kamala harris

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि कमला हैरिस की इयरिंग नोवा के एच1 मॉडल जैसे हैं। उनका कहना है कि इन इयरफ़ोन का उपयोग करके वो डिबेट के दौरान धोखाधड़ी कर रही थीं। लेकिन अब नोवा के आइसबैक साउंड के प्रबंध निदेशक माल्टे इवरसन ने खुद मीडिया के सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इयरिंग पर खड़ा हुआ सवाल

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने आरोप लगाया कि कमला हैरिस ने बहस के दौरान मोती की बालियों के रूप में छिपे हुए नोवा एच1 इयरफ़ोन पहने थे। इन आरोपों का इवरसन ने ना तो पुष्टि और ना ही खंडन किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि कमला हैरिस ने उनकी कंपनी की इयरिंग पहनी थी या नहीं।

नहीं की पुष्टि

इवरसन ने कहा कि हमें यकीन नहीं है कि कमला हैरिस के पास हमारा कोई इयरफ़ोन था या नहीं। ये हमारी कंपनी की इयरिंग से मिलती जुलती है, हमारा उत्पाद विशेष रूप से राष्ट्रपति पद की बहसों के लिए डिजाइन नहीं किया गया था, हालांकि यह उत्पाद इस तरह काम के लिए उपयुक्त है।

इवरसन ने कसा तंज

ट्रंप समर्थकों पर तंज कसते हुए इवरसन ने कहा कि हम फिलहाल पुरुषों के लिए भी इस तरह का उत्पाद डिजाइन कर रहे हैं, जिसे हम जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप के लिए अभियान के लिए उपलब्ध करा सकते हैं। हालांकि यह गुलाबी रंग का है जो ट्रंप पर अच्छा नहीं लगेगा, लिहाजा इसका रंग क्या होगा हम ये सोच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+