तो क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं बन पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग के प्रोफेसर लैरी लेसिज ने मंगलवार को कहा कि 20 रिपबब्लिकन इलेक्ट्रोरल कॉलेज के मतदाता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ वोट देने के बारे में सोच रहे हैं।
वाशिंगटन। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग के प्रोफेसर लैरी लेसिज ने मंगलवार को कहा कि 20 रिपबब्लिकन इलेक्ट्रोरल कॉलेज के मतदाता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ वोट देने के बारे में सोच रहे हैं। डोनॉल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति ऑफिस में पहुंचने से पहले रोकने के लिए आधे से ज्यादा एंटी ट्रंप वोट की जरूरत होगी।

लैरी लेसिज ने पॉलिटिको के साथ बातचीत में कहा कि हमें अब विश्वास है कि अब आधे से ज्यादा लोग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट को बदलने के पक्ष में वोट डालने पर विचार कर रहे हैं। प्रोफेसर लैरी लेसिज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जो लोग वोट डालना चाहते हैं कि उन्हें हम मुफ्त में कानूनी सलाह देंगे।
पॉलिटको के मुताबिक करीब 20 रिपब्लिकन इलेक्ट्रस ने इस बावत लैरी लेसिज से संपर्क किया है। यह लोग 19 दिसंबर को अपने मतदानर का प्रयोग करेंगे।
अगर यह मतदाता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहुमत पा जाते हैं तो जीओपी कंट्रोल हाउस में इस बावत आगे फैसला किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications