हैरिसन फोर्ड ने ऐसे मनाया अपनी पत्नी का जन्मदिन, प्राइवेट जेट से पहुंचे 80 साल के हॉलीवुड एक्टर
हैरिसन फोर्ड (Hollywood Actor Harrison Ford) ने न्यूयॉर्क से उड़ान भरने के बाद टेनेसी में अपनी सास को पिकअप करने के बाद लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरी।
हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड (Hollywood Actor Harrison Ford) ने अपनी पत्नी कैलिस्टा फ्लॉकहार्ट (Calista Flockhart) का 58वां जन्मदिन बड़े ही शानदार ढंग से मनाया। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उन्होंने इस दौरान अपने सबसे महंगे प्राइवेट सॉवरेन जेट से उड़ान भरी। उनका अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने का तरीका बेहद और अनोखा रहा। एयरफोर्स वन, द कॉल ऑफ द वाइल्ड जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने किरदार को जीवंत करने वाले हॉलीवु़ड एक्टर हैरिसन फोर्ड करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करते हैं।

पत्नी का जन्मदिन ऐसे मनाया एक्टर ने
लंबे समय तक हॉलीवुड पर राज करने वाले 80 साल के हैरिसन फोर्ड एक कुशल पायलट भी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर अपनी सास (Mother-in law) को लाने के लिए 18.8 मिलियन डॉलर के अपने प्राइवेट जेट से न्यूयॉर्क से टेनिसी के लिए उड़ान भरी। इस दौरान वे कॉकपीट पर बैठे और एक कुशल पायलट होने का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक प्राइवेट जेट को आसमान में उड़ाया। इसके बाद उन्होंने वहां से अपनी पत्नी कैलिस्टा फ्लॉकहार्ट का जन्मदिन मनाने के लिए लॉस एंजिल्स प्राइवेट जेट से पहुंचे।

हैरिसन फोर्ड एक अच्छे पायलट भी हैं
हैरिसन फोर्ड एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक कुशल और अनुभवी पायलट भी है। उन्होंने कॉकपीट पर पायलट की सीट संभालने के बाद कान में हेडसेट लगाया और रनवे पर टैक्सी के लिए इंतजार करने तक हवाई यातायात नियंत्रक से दिशा-निर्देश प्राप्त करते रहे।

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फोर्ड
जब लॉस एंजिल्स के रनवे पर हॉलीवुड एक्टर का विमान उतरा इसके कुछ समय के पश्चात फोर्ड ने अपने जेट को उचित पार्किंग स्थल पर पहुंचाया और केबिन के प्रवेश द्वार को खोला। प्लेन के प्रवेश द्वार से हैरिसन फोर्ड अपनी बर्थडे गर्ल कैलिस्टा फ्लॉकहार्ट और सास के साथ विमान से उतरे। लोगों ने बताया कि हॉलीवुड एक्टर प्लेन से उतरने में अपनी पत्नी और सास की मदद कर रहे थे।

80 साल की उम्र में प्लेन को आसमान में उड़ाया
शिकागो के मूल निवासी हॉलीवुड एक्टर हैरिसन हल्के नीले रंग की शर्ट और गहरे नीले रंग की जींस और काले स्नीकर्स में काफी हैंडसम लग रहे थे। वे मुस्कुरा रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों एक नौजवान एक्टर प्लेन से बाहर आ रहा हो। प्राइवेट जेट से बाहर आने से पहले उन्होंने अपने विमान के बाहरी हिस्से की संक्षिप्त जांच की। 525 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाली इस सॉवरेन जेट की कीमत 18.8 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया
वहीं, अपने पति की तरह, अभिनेत्री कैलिस्टा फ्लॉकहार्ट ने हल्की काली रंग की जींस,ग्रे स्वेटर और सफेद रेट्रो एडिडास स्नीकर्स पहने जेट से बाहर आईं। इसके बाद दोनों ने मिलकर अपनी मां को जेट से बाहर आने में मदद की। बता दें कि हॉलीवुड एक्टर ने अपनी पत्नी की मां को जन्मदिन में शामिल करने के लिए न्यूयॉर्क से टेनेसी के लिए उड़ान भरी फिर लॉस एंजिल्स पहुंचे।
(Photo Credit: Twitter)
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications