Harimau Shakti 2024: भारत- मलेशिया का सैन्य अभ्यास 2 दिसंबर से शुरू, वैश्विक शांति की दिशा में बड़ा कदम

Harimau Shakti-2024: वैश्विक शांति सुनिश्चित करना को सुनिश्चित करने के दिशा में हर वर्ष की तरह इस बार 2 दिसंबर को भारत- मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभियान शुरू होने जा रहा है। इसे कुआलालंपुर के बेंटोंग कैंप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों देश की सेनाएं अपने सैन्य कौशल दिखाएंगी। एक राष्ट्र एक मिशन के तहत अयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत इस अभ्यास का उद्देश्य वैश्विक शांति को बढ़ावा देना है।

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमऊ शक्ति अभ्यास का अयोजन वर्ष 2012 से हो रहा है। अभ्यास हरिमौ शक्ति 2023 का उद्देश्य भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना भी है। इससे पहले वर्ष 2023 में भारत और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "अभ्यास हरिमौ शक्ति 2023" भारत के उमरोई छावनी में किया गया था।

Harimau Shakti-2024

अभ्यास के तहत मलेशियाई टुकड़ी में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक और भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जाता है।

संयुक्त अभ्यास का प्लान
दोनों पक्ष जंगल/अर्धशहरी/शहरी परिवेश में संयुक्त बलों के नियोजन का पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके अलावा, खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिलान और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा। दोनों पक्ष घायलों के प्रबंधन और युद्ध क्षेत्र में घायल हुए जवानों को सुरक्षित जगह ले जाने का भी अभ्यास करेंगे। दोनों दल बटालियन स्तर पर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और सर्वाइवल प्रशिक्षण अभ्यास पर चर्चा करेंगे। यह प्रशिक्षण अभ्‍यास मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+