Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hand Ballet on Wheelchair में 128 कलाकारों ने लूटी महफिल, दो साल पुरानी वीडियो वायरल

Hand Ballet on Wheelchair एक बार फिर चर्चा में है। Tokyo Paralympics में 128 कलाकारों ने दो साल पहले जो शानदार सिनर्जी दिखाई थी, उसकी Video फिर से Viral हो रही है। hand ballet on wheelchair 128 artists Tokyo Paralympics

Hand Ballet on Wheelchair काफी कठिन परफॉर्मेंस है। Rex Chapman ने अपने ट्विटर हैंडल पर Tokyo Paralympics की जो वीडियो क्लिप शेयर की है, इसमें 128 कलाकार व्हीलचेयर पर बैठकर हैंड बैले परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर इसे 2.2 million से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

जापान में कलाकारों का जज्बा

जापान में कलाकारों का जज्बा

व्हीलचेयर से बंधे कलाकारों की सिनर्जी देखकर रोमांच होता है। दो साल पहले की वायरल वीडियो क्लिप में मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैंड बैले का प्रदर्शन वाकई नि:शब्द करने वाला है। रेक्स चैपमैन ने ट्विटर पर टोक्यो पैरालंपिक 2020 की वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में व्हीलचेयर पर 128 कलाकारों के एक समूह ने बेमिसाल हैंड बैले पेश किया है। क्लिप को 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो पसंद करने वालों की प्रतिक्रियाएं, नीचे देखें--

खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस मंत्रमुग्ध करने वाली

खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस मंत्रमुग्ध करने वाली

व्हीलचेयर से चलने वाले 128 कलाकारों के हैंड बैले की वायरल वीडियो पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि 2020 का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है। इसमें खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस देखा जा सकता है। पैरालंपिक के समापन समारोह में हुई यह प्रस्तुति आज भी मंत्रमुग्ध करती है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार रिएक्शंस भी दिए हैं।

नीचे देखें Hand Ballet on Wheelchair पर प्रतिक्रिया---

फ्रांसीसी कोरियोग्राफर का निर्देशन

फ्रांसीसी कोरियोग्राफर का निर्देशन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में Hand Ballet on Wheelchair की परफॉर्मेंस का नेतृत्व फ्रांसीसी कोरियोग्राफर साडेक वाफ ने किया। वीडियो में, कलाकारों को काले रंग के कपड़े पहने और अपने हाथों से ध्यान खींचने वाली लहर प्रभाव पैदा करते देखा जा सकता है।

नीचे देखें वीडियो की स्क्रीनशॉट--

काले रंग के कपड़े पहने कलाकार

काले रंग के कपड़े पहने कलाकार

व्हीलचेयर पर बैठे 128 कलाकारों ने फ्रेंच कोरियोग्राफर सादेक वफ़ के नेतृत्व में 2020 टोक्यो पैरालिम्पिक्स के दौरान मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैंड बैले पेश की। @RexChapman ट्विटर हैंडल से शेयर की गई वीडियो को 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अद्वितीय प्रदर्शन को पसंद करने वाले ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि डांस तत्काल मूड बदलने वाली एक्टिविटी है।

कोरियोग्राफर किंवदंती और प्रतिभाशाली

कोरियोग्राफर किंवदंती और प्रतिभाशाली

कई यूजर्स ने 128 कलाकारों की Hand Ballet on Wheelchair के दौरान अद्भुत तालमेल और सिनर्जी पर टिप्पणी की। कोरियोग्राफर साडेक को लोगों ने एक किंवदंती और बहुत प्रतिभाशाली करार दिया। डैपर डॉन धारशी नाम के यूजर ने कहा, आश्चर्यजनक परफॉर्मेंस। दुनिया को इस तरह की अद्भुत कला की पहले से कहीं ज्यादा सख्त जरूरत है। सभी कलाकारों को बधाई।

 Hand Ballet on Wheelchair संदेश भी देती है

Hand Ballet on Wheelchair संदेश भी देती है

वायरल वीडियो पर टॉम वीगमैन (@tweigman) ने कमेंट किया कि Hand Ballet on Wheelchair देखने के बाद फ्रेंच कोरियोग्राफी ने आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस काफी सुंदर रही इससे आपको संदेश भी मिलता है। आंखें एकटक निहारती रह जाती हैं। डार्सीग्ली (@darcysglee1) नाम के यूजर ने इस परफॉर्मेंस को सुन्दर , हृदयस्पर्शी के साथ-साथ उत्साहवर्धक करार दिया।

नीचे देखें वायरल वीडियो---

वायरल वीडियो पर 2.3 मिलियन से अधिक व्यूज

25 अक्टूबर को पोस्ट की गई वीडियो को 10.6 हजार से अधिक बार रीट्विट किया जा चुका है। 52 हजार से अधिक लोग इस वीडियो परफॉर्मेंस के कायल हो गए। 24 घंटे के अंदर 2.3 मिलियन से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+