इजराइली औरतों से रेप के बाद जाघों पर ठोंकी कीलें, प्राइवेट पार्ट पर... हमास की बर्बरता पर चौंकाने वाली रिपोर्ट
इजराइल पर 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले के करीब लगभग 3 महीने पूरे होने वाले हैं। इस हमले के बाद इजराइल ने हमास पर इजराइली महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध के आरोप लगाए थे। इजराइल ने दावा किया कि हमास आतंकियों ने रेप और यौन हिंसा का इस्तेमाल हथियारों की तरह किया।

हाईलाइट्स
- हमास आतंकियों ने रेप को हथियार बनाया
- 7 सात जगहों पर महिलाओं से यौन हिंसा
- बलात्कार के सबूत इकठ्ठा कर रही पुलिस
अब न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। एक गवाह ने कहा कि हमास ने महिलाओं के निजी अंगों पर गोलियां चलाईं। उनकी चेस्ट और जेनिटल एरिया में गोलियों के निशान मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि इन बर्बरताओं पर अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं चुप रहीं।
रिपोर्ट में एक वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि जिसे 8 अक्टूबर को फिल्माया गया था। इस वीडियो में एक महिला को पीठ के बल लेटे हुए दिखाया गया है। इसमें उसके कपड़े फटे हुए, पैर फैले हुए हैं। वीडियो में महिला के निजी अंग दिखलाई दे रहे हैं। उसका चेहरा इतना जल गया है कि पहचाना नहीं जा सकता था।
यह वीडियो 8 अक्टूबर के शुरुआती घंटों में दक्षिणी इजराइल में रेव पार्टी वाली जगह पर अपने लापता दोस्त की तलाश कर रही एक महिला द्वारा शूट किया गया था। यही वो जगह थी जहां हमास आतंकियों ने सैंकड़ों लोगों को मार डाला था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि वायरल हो रही उस महिला का नाम गैल अब्दुश था। वो मध्य इज़राइल की एक कामकाजी महिला थी जिसके दो बच्चों बच्चे थे। उस रात वो अपने पति के साथ पार्टी से गायब हो गई थी। इजरायली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब्दुश के साथ बलात्कार किया गया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अब्दुश 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान इजराइली महिलाओं और लड़कियों पर हुए डर का प्रतीक बन गई हैं। द टाइम्स की दो महीने की जांच में दर्दनाक नए विवरण सामने आए है। इससे यह स्थापित हुआ कि महिलाओं के खिलाफ हमले अलग-अलग घटनाएं नहीं थे, बल्कि 7 अक्टूबर को लिंग-आधारित हिंसा के व्यापक पैटर्न का हिस्सा था।
वीडियो फुटेज, तस्वीरों, मोबाइल फोन से जीपीएस डेटा और गवाहों, चिकित्सा कर्मियों, सैनिकों और रेप काउंसलर सहित 150 से अधिक लोगों के साक्षात्कार के आधार पर द टाइम्स ने कम से 7 सात जगहों की पहचान की है जहां इजराइली महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया गया।
द टाइम्स के मुताबिक रेव साइट के आसपास और दो किबुतज़िम में 30 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के शव पाए गए थे जिनके साथ बलात्कार हुआ था। इतना ही नहीं उन पीड़ितों के निजी अंगों पर हमले के भी निशान मिले थे।
द टाइम्स ने एक महिला की लाश की तस्वीरें देखीं, जिसमें एक महिला की जांघों और कमर में दर्जनों कीलें ठोंकी दी गई थीं। द टाइम्स ने इजराइली सेना द्वारा उपलब्ध कराया गया एक वीडियो भी देखा, जिसमें गाजा के पास एक बेस पर दो मृत इजराइली महिला सैनिकों को दिखाया गया था। इन दोनों महिलाओं की योनि में गोली मार दी गई थी।
हालांकि, इजराइली महिलाओं से यौन हिंसा के आरोपों को हमास ने सिरे से इनकार कर दिया है। हमास का कहना है कि ये यहूदियों की फैलाई झूठ है, ताकि वो फिलिस्तीनी आंदोलन को बदनाम कर सकें। वहीं, इजराइल इस बात से नाराज है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और एजेंसी यू.एन. वूमेन ने हमलों के हफ्तों बाद तक कई आरोपों को स्वीकार नहीं किया।
इजराइल की शीर्ष राष्ट्रीय पुलिस इकाई, लाहव 433 के जांचकर्ता लगातार महिलाओं संग हुए बलात्कार के सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि कितनी महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था। लाहव 433 का कहना कि यह अब कभी पता नहीं चलेगा कि कितनी महिलाओं संग बलात्कार किया गया था क्योंकि उनमें से अधिकांश मर चुकी हैं, और दफना दी गई हैं।
इजराइली पुलिस ने स्वीकार किया है कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद उन्होंने महिलाओं के शरीर से वीर्य के नमूने इकट्ठा करने या फिर पोस्टमार्टम करने या उनकी बारीकी से जांच करने जैसा काम नहीं किया।
पुलिस का कहना है कि वो इजराइली इतिहास का सबसे घातक दिन था और उनका पूरा ध्यान हमास को खदेड़ने और मृतकों की पहचान करने पर था। पुलिस ने कहा वे शवों के जल्द से जल्द इकठ्ठा कर, उनकी पहचान कर उन्हें दफना देना चाहते थे।
रेव स्थल जहां पर 360 लोगों की हत्या कर दी गई थी, वहां पर लाशों को एक ट्रक में भरकर ले जाया गया था। इजराइली अधिकारी परिवारों को पूरी तरह से यह समझाने में असमर्थ हो गए हैं कि उनके प्रियजनों के साथ उनके अंतिम क्षणों में क्या हुआ।
24 वर्षीय अकाउंटेंट सपीर जो कि इजराइली पुलिस के प्रमुख गवाहों में से एक है, ने बताया कि वे कई दोस्तों के साथ रेव पार्टी में शामिल हुई थी। एक साक्षात्कार में उसने द टाइम्स को बताया कि उसने भारी हथियारों से लैस हमास के आतंकवादियों को महिलाओं का बलात्कार और कम से कम 5 महिलाओं की हत्या करने हुए देखा।
सपीर को पीठ में गोली लगी थी। वह एक झाड़ीदार इमली के पेड़ के पास छुपी हुई थी। उसे बेहोशी महसूस हुई। उसने खुद को सूखी घास से ढक लिया और जितना हो सके शांत लेटी रही। सपीर ने कहा कि उसने अपने छिपने की जगह से 15 मीटर दूर 2 आतंकियों को एक महिला का बलात्कार करते और उसकी पीठ में चाकू मारते हुए देखा।
सपीर ने कहा कि उसने एक अन्य महिला का कुछ देर बाद बलात्कार होते हुए देखा। उसने कहा कि बलात्कार के दौरान आतंकियों ने बॉक्स कटर से उसके स्तन काट डाले। सपीर ने कहा, "एक उसके साथ बलात्कार करना जारी रखता है, और दूसरा उसके स्तन को किसी और के पास फेंक देता है, और वे उसके साथ खेलते हैं, उसे फेंक देते हैं और वह अंग सड़क पर गिर जाता है।"
उसने कहा कि पुरुषों ने उसका चेहरा काट दिया। उसने कहा, लगभग उसी समय, उसने तीन अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार किया और आतंकवादियों को तीन और महिलाओं के कटे हुए सिर ले जाते देखा।












Click it and Unblock the Notifications