Hamas’s chief Ismail Haniyeh killed: इजराइल ने ले लिया बदला! तेहरान में मारा गया हमास का चीफ

Hamas's chief Ismail Haniyeh killed: ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है, कि हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, कि इस्माइल हानिया और उसके एक बॉडीगार्ड की उस इमारत पर हमला किया गया था, जिसमें वे रह रहे थे। आईआरजीसी के बयान में कहा गया है, कि हानिया मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे।

Hamas s chief Ismail Haniyeh killed

इस्माइल हानिया कौन था?

6 मई 2017 को गाजा पट्टी पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी राजनीतिक आंदोलन हमास ने खालिद मेशाल की जगह इस्माइल अब्दुलसलाम अहमद हनीया को समूह के राजनीतिक ब्यूरो का प्रमुख चुना था। 1948 में इजरायल राज्य के निर्माण के बाद असकलान शहर से भागे माता-पिता के घर गाजा के शाती शरणार्थी शिविर में जन्मे इस्माइल हानिया ने गाजा में अल-अजहर संस्थान में पढ़ाई की थी और गाजा में इस्लामिक विश्वविद्यालय से अरबी साहित्य में डिग्री हासिल की।

1983 में विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वो इस्लामिक स्टूडेंट ब्लॉक में शामिल हो गया था, जहां से हमास को मजबूत किया गया।

हमास और ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान में मारा गया इस्माइल हानिया आतंकवादी संगठन हमास के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था और उसके पॉलिटिकल विंग का प्रमुख था। माना जाता है, कि इस्लाइल हानिया ने ही 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हुए हमले की साजिश रची थी। 62 साल का इस्माइल 1980 के दशक में प्रथम इंतिफादा यानि फिलीस्तीनी विद्रोह के दौरान हमास में शामिल हो गया था।

जैसे-जैसे हमास की शक्ति बढ़ती गई, इस्माइल हानिया का भी प्रमोशन होता गया और 2004 में उसे एक सीक्रेट "सामूहिक नेतृत्व" का हिस्सा नियुक्त किया गया, फिर 2006 में उसे फिलिस्तीनी प्राधिकरण का प्रधान मंत्री नामित किया गया। उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के साथ शांति वार्ता में भाग लिया था. और इस साल की शुरुआत में कतर के अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी और चीनी राजनयिक वांग केजियान सहित अन्य विश्व नेताओं से मुलाकात की थी।

हमास के मुताबिक, अप्रैल में इजरायली हवाई हमलों में हानिया के तीन बेटे और चार पोते मारे गए थे।

2017 तक वह समूह का प्रमुख बन गया था - और इसके तुरंत बाद संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा उसे "विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी" नामित किया गया था।

इजराइली सेना ने प्रतिक्रिया देने से किया इनकार

CNN ने इजरायली सेना के हवाले से कहा है, कि "विदेशी मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देते।" ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं, कि क्या इजराइल, इस्माइल हानिया की मौत की जिम्मेदारी लेगा या नहीं?

युद्धविराम पर बातचीत का क्या होगा?

गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमास के चीफ इस्माइल हानिया की अचानक हत्या की गई है। औऱ ये हत्या उस वक्त की गई है, जब गाजा में युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही थी, और इस्माइल हानिया भी बातचीत का हिस्सा हुआ करता था और एक तरह से हमास की तरफ से तमाम फैसले लिया करता था। लिहाजा अब सवाल ये हैं, कि गाजा में युद्धविराम पर चल रही बातचीत का क्या होगा?

गाजा और पश्चिमी तट के फिलिस्तीनी इस्माइल हानिया को एक उदारवादी नेता के रूप में देखते हैं, जो आंदोलन के सैन्य पक्ष का नेतृत्व करने वाले अन्य नेताओं की तुलना में बहुत अधिक व्यावहारिक है। वह गाजा पट्टी में बहुत लोकप्रिय है। वह एक शरणार्थी शिविर में पला-बढ़ा हैं और उसके पास ऐसे लोगों का विशाल बहुमत है, जो 1948 में फिलिस्तीनी क्षेत्रों से विस्थापित शरणार्थी परिवारों के वंशज हैं।

ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने कहा है, कि वह हानिया की हत्या की 'जांच' कर रहा है।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक बयान जारी कर कहा है, कि वह ईरान की राजधानी तेहरान में अपने आवास पर हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जांच कर रहा है। इससे पहले, हमने रिपोर्ट की थी कि हमास ने कहा है, कि इस्माइल हानिया अपने एक बॉडीगार्ड के साथ "एक विश्वासघाती जायोनी स्ट्राइक" में मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+