हमास ने 2 इजराइली बंधकों के जिंदा होने का वीडियो किया जारी, युद्धविराम सौदे से पहले दबाव बनाने की कोशिश?

Hamas Releases Hostage Video: फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास की सशस्त्र शाखा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गाजा में बंधक बनाए गए अमेरिकी बंधक कीथ सीगल को दिखाया गया है और इस वीडियो से पता चलता है, कि अमेरिकी बंधक अभी भी जिंदा है। तीन मिनट से थोड़े ज्यादा लंबे वीडियो में एक अन्य बंधक ओमरी मिरान भी दिखाई दे रहे हैं।

इन लोगों को 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने उस वक्त बंधक बनाया था, जब उन्होंने दक्षिणी इजराइली पर खतरनाक हमला किया था और कम से कम 1200 से ज्यादा लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके अलावा, करीब 250 लोगों को बंधक बनाया गया था।

Hamas Releases Hostage Video

वीडियो में दोनों बंधक दबाव में बात करते नजर आ रहे हैं। सीगल दुबले-पतले दिख रहे थे और अपनी कैद के बारे में बात करते समय एक समय वह रोने लगे।

वीडियो में क्या कह रहे हैं बंधक?

अपने रोते हुए चेहरे को अपनी बाहों से छिपाते हुए बंधक कह रहे हैं, कि "हम यहां खतरे में हैं, वहां बम हैं, यह काफी तनावपूर्ण और डरावना है।" वो आगे कहते हैं, कि "मैं अपने परिवार को बताना चाहता हूं, कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है, कि आप जानें कि मैं ठीक हूं।"

बंधक आगे कहते हैं, कि "मेरे पास पिछले साल के फसह की बहुत, बहुत खूबसूरत यादें हैं, जिसे हम सभी ने एक साथ मनाया था। मुझे वास्तव में उम्मीद है, कि हमें काफी अच्छा सरप्राइज मिलेगा।" इसके अलावा, बंधकों ने प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जल्द किसी समझौते पर पहुंचने की अपील भी की।

वीडियो में अमेरिकी बंधक सीगल ने कहा, कि उन्होंने इजराइल में बंधकों की रिहाई के लिए समझौते की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के फुटेज देखे हैं। उन्होंने कहा, कि "मुझे आशा और विश्वास है, कि आप सभी इसे जारी रखेंगे।" उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रैलियों को जारी रखने को कहा, जो नेतन्याहू से समझौते पर सहमत होने के लिए नियमित रैलियां आयोजित कर रहे हैं।

इजराइल पर प्रेशर बनाने की कोशिश

हमास ने ये वीडियो उस वक्त जारी किया है, जब युद्धविराम समझौते को लेकर एक बार फिर से बातचीत होने की उम्मीद है और माना जा रहा है, कि वीडियो जारी कर, हमास इजराइल पर प्रेशर बनाना चाहता है। इससे तीन दिन पहले भी हमास ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक बंधक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन को जीवित दिखाया गया था।

एक और बंधक मीरान ने भी वीडियो में बात की और कहा, कि "मैं यहां 202 दिनों से हमास की कैद में हूं। यहां स्थिति अप्रिय, कठिन है और कई बम हैं।" इससे पता चलता है कि वीडियो इस सप्ताह की शुरुआत में लिया गया था।

उन्होंने आगे कहा, कि "अब एक समझौते पर पहुंचने का समय आ गया है, जो हमें यहां से सुरक्षित और स्वस्थ रूप से बाहर ले जाएगा... विरोध करते रहें, ताकि अब एक समझौता हो जाए।"

वीडियो जारी होने के बाद, अभियान समूह बंधकों और लापता परिवारों के फोरम ने इजरायली सरकार से आग्रह किया है, कि "स्वतंत्रता दिवस (14 मई को) से पहले सभी बंधकों की वापसी के लिए एक समझौते को मंजूरी देने के लिए सब कुछ करें।"

इस मंच ने कहा है, कि "जो भी बंधक जिंदा है, उनकी जल्द रिहाई होनी चाहिए और जिन बंधकों की मौत हो चुकी है, उनके शव लाए जाएं, ताकि सम्मानजनक तरीके से उन्हें विदाई दी जाए।"

शनिवार का वीडियो तब आया है, जब हमास का कहना है कि वह गाजा युद्धविराम के लिए इजराइल के प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं, कि मिस्र की मध्यस्थता में रुकी हुई वार्ता फिर से शुरू होने वाली है, और मिस्र ने इजराइल में अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था।

इजराइली सेना का कहना है, कि करीब 250 लोगों का 7 अक्टूबर के हमले में अपहरण कर लिया गया था, जिनमें से 129 अभी भी गाजा पट्टी में ही बंधक हैं, जबकि 34 बंधकों की मौत हो चुकी है। जबकि, गाजा पट्टी में चल रहे इजराइली ऑपरेशन में, हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के दावे के मुताबिक, 34 हजार 388 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+