इजराइल में घुसकर नरसंहार करने वाले नुखबा फोर्स का कमांडर मारा गया, IDF को एक ही दिन में 2 बड़ी कामयाबी
इजराइली सेना ने हमास की स्पेशल मिलिट्री यूनिट नुखबा फोर्स के कमांडर अली कादी को मार गिराया है। नुखबा फोर्स ने ही शनिवार (7 अक्टूबर) को इजरायल पर हमले को लीड किया था। इस हमले में 1400 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो गई थी।
आईडीएफ ने एक बयान में कहा, अली कादी हमास 'नुखबा' (कुलीन) कमांडो बल के कमांडर है। शिन बेट सुरक्षा एजेंसी और सैन्य खुफिया निदेशालय को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर ड्रोन हमले में वह मारा गया।

आपको बता दें कि 2005 में अली को इजरायली लोगों के अपहरण और हत्या के बाद गिरफ्तार किया गया था लेकिन वर्ष 2011 में अपहृत इजरायली सैनिक गिलाद शालित की अदला-बदली में उसे छोड़ दिया गया।
כלי טיס של חיל-אוויר, בהכוונה מודיעינית של שב"כ ואמ"ן, חיסלו את עלי קאצי, מפקד בכוח הנחבה של ארגון הטרור חמאס, שהוביל מתקפת טרור ביישובי עוטף עזה בסוף השבוע האחרון. בשנת 2005 עלי נעצר בעקבות חטיפה ורצח של ישראלים והוחזר כחלק מעסקת גלעד שליט. pic.twitter.com/BpfqdxEUeT
— Israeli Air Force (@IAFsite) October 14, 2023
इजराइली सैनिक गिलाद शालित को हमास ने गाजा में पांच साल से अधिक समय तक बंदी बनाकर रखा था। उनकी रिहाई के बदले में, बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली तत्कालीन इजराइली सरकार ने 1,027 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था।
आपको बता दें कि इजराइल को एक ही दिन दो बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। इजराइल ने हमास के वायु सेना चीफ अबु मुराद को भी मार गिराया है। इजराइली वायुसेना ने कहा कि रात भर गाजा में हुई एयर स्ट्राइक में हमास के एयरफोर्स हेड मुराद अबु मुराद के मारे जाने की खबर है।
इजराइली वायु सेना ने एक बयान में कहा कि मुराद को मारने के लिए एक मुख्यालय को निशाना बनाया गया जहां से आतंकवादी समूह अपनी हवाई गतिविधि को नियंत्रित करता था। बीते शनिवार को हमास के आतंकियों को निर्देश मुराद अबु मुराद की तरफ से ही दिए गए थे।
द टाइम्स ऑफ इजराइल ने लिखा कि अबू मुराद ने इजराइल में हुए घातक हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को निर्देशित करने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। इनमें हैंग ग्लाइडर पर हवा से इजराइल में प्रवेश करने वाले हमलावर भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications