फिलिस्तीन की शिकायत ठीक लेकिन हमास का हमला कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता, बोले एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हमास द्वारा किया गया 'निंदनीय हमला' कभी भी फिलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को उचित नहीं ठहरा सकता। मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन में उन्होंने ये टिप्पणी की।
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि फिलिस्तीनी लोगों की शिकायतें वैध और लंबी हैं, लेकिन हमास द्वारा इजरायली नागरिकों को आतंकित करने वाले निंदनीय हमले को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता। साथ ही ये घृणित हमले फ़िलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सज़ा को कभी भी उचित नहीं ठहरा सकते।

यूएन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुटेरेस ने शुक्रवार को गाजा को तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह लाखों गाज़ावासियों के लिए जीवन और मृत्यु का मामला है।
इसके साथ ही उन्होंने हमास द्वारा सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई और अब एक मानवीय युद्धविराम के लिए अपना आह्वान दोहराया।
गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें नागरिकों की रक्षा करना और अस्पतालों, स्कूलों और संयुक्त राष्ट्र परिसरों पर हमला नहीं करना शामिल है, जो वर्तमान में पांच लाख लोगों को आश्रय दे रहे हैं।
उन्होंने इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के लिए दो-राज्य समाधान को नजरअंदाज न करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
यूएन न्यूज ने उनके हवाले से कहा, "कार्रवाई का समय आ गया है...इस भयावह दुःस्वप्न को समाप्त करने के लिए कार्रवाई। फिलिस्तीन, इजराइल, क्षेत्र और हमारी दुनिया के बच्चों के सपनों के लायक भविष्य बनाने के लिए कार्रवाई।"
इधर, मिस्र और गाजा के बीच की राफा क्रॉसिंग से फिलिस्तीनियों को जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक 20 ट्रक जरूरी सामान लेकर गाजा पहुंच गए हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी ने कहा कि गाजा के लोगों की मदद के लिए मिस्र की राफा क्रॉसिंग अब खुली रहेगी।
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, राफा बॉर्डर को पार करके करीब 200 ट्रक 3 हजार टन के सामान लेकर गाजा पहुंचेंगे। इस दौरान उम्मीद जताई जा रही है कि विदेशी नागरिक गाजा छोड़कर मिस्र जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications