Halloween 2017: व्हाइट हाउस में भूतों की पार्टी, गॉबलिन्स के साथ ट्रंप ने खेला 'ट्रिक और ट्रीट'
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस समेत पूरा अमेरिका इस वक्त हैलोवीन के जश्न में डूबा हुआ है। तो भला डोनाल्ड ट्रंप इस जश्न से खुद को कैसे दूर रखते, वो व्हाइट हाउस की हैलोवीन पार्टी में काफी जोश में नजर आए, यही नहीं हैलोवीन की पूर्व संध्या पर ट्रंप और मेलानिया ने करीब 6,000 बच्चों और बड़ों के साथ 'ट्रिक और ट्रीट' का खेल भी खेला। इस जश्न का हिस्सा कोलंबिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया के करीब 20 स्कूलों के बच्चे बनें तो वहीं इस जश्न में सैनिकों के परिवारों ने भी हिस्सा लिया। इसके लिए पूरा वातावरण स्केरी बनाया गया था। जश्न व्हाइट हाउस के लॉन में था, जहां भुतहा संगीत से गूंज रहा था, माहौल बनाने के लिए फॉग मशीनें लगाई गईं थीं, लॉन के प्रवेश को पंपकिन यानी कद्दुओं से सजाया गया था, जिसमें सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के चेहरे बनाए हुए थे। ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने हैलोवीन डिनर में डायनासोर सहित तमाम तरह के जानवरों, कंकालों, भूतों, पिशाचों का स्वागत किया और उनके साथ समारोह का लुत्फ उठाया।

हैलोवीन पश्चिमी देशों का त्योहार
हैलोवीन पश्चिमी देशों में धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसके लिए सभी अपने-अपने अंदाज़ में तैयारियां करते हैं। बच्चों के लिए ये लोगों से चॉकलेट्स लेने का दिन है, वहीं बड़े इस दिन अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। आम तौर पर लोग त्योहारों के दिन काफी सजते-संवरते हैं लेकिन इस त्योहार में लोग भूतिया रूप धारण करते हैं। मान्यता है कि इस दिन लोगों के पूर्वज भूतों के रूप में धरती पर आएंगी और इसी कारण वो भी चुड़ैल और भूत का रूप धारण करते हैं। अमेरिका मे तो इसे कद्दू की खेती की कटाई के साथ भी जोड़ा जाता है। सामने की तरफ इस पर डरावने तरीके से मुंह काटकर, बीच में जलती हुई मोमबत्ती रख देते हैं। इसे Jack-O-lanterns कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications