रिपब्लिकन पार्टी में दूसरे राउंड की बहस खत्म, निक्की हेली या फिर विवेक रामास्वामी... किसने मारी बाजी?

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी के लिए रिपब्लिकन पार्टी की दूसरी बहस संपन्न हो गई। बुधवार रात लॉस एंजिल्स में हुई इस दूसरी रिपब्लिकन बहस में एक बार फिर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शामिल नहीं हुए। ऐसे में ये बहस उनके बिना ही ये बहस आगे बढ़ी।

हालांकि इस बार भी ट्रम्प की अनुपस्थिति में रामास्वामी ही बहस के केंद्र में रहे। विवेक रामास्वामी पिछले महीने चुनावों में बढ़त के साथ बहस में आए थे। ऐसे में माइक पेंस, निक्की हेली और क्रिस क्रिस्टी सहित बाकि प्रतिद्वंद्वियों ने रामास्वामी को निशाने पर लिया।

Haley lashes Ramaswamy at Republican presidential debate

इस दूसरी बहस में हेली बनाम रामास्वामी के बीच बहस का क्षण सबसे अधिक छाने वाला रहा। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी से कहा कि वह जितनी बार भी विवेक रामास्वामी को बोलते हुए सुनती हैं उन्हें महसूस होता है कि वह उससे कहीं अधिक मूर्ख हैं।

रामास्वामी से पूछा गया कि वह टिकटॉक पर क्यों हैं। गौरतलब है कि आठों प्रतिभागियों में से विवेक एकमात्र हैं जो कि टिकटॉक पर सक्रिय हैं। रामास्वामी ने जवाब दिया कि वह "युवा अमेरिकियों की अगली पीढ़ी" तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

इसी जवाब पर निक्की हेली ने कहा कि मैं जब भी मैं आपको सुनती हूं, आपको मैं थोड़ा और मूर्ख महसूस करती हूं। आपका जवाब हैरान करने वाला और गुस्सा दिलाने वाला है क्योंकि टिकटॉक हमारे लिए सबसे खतरनाक सोशल मीडिया ऐप्स में से एक है।

हेली ने कहा, "अब आप चाहते हैं कि बच्चे इस सोशल मीडिया पर आएं जो हम सभी के लिए खतरनाक है? हम आप पर भरोसा नहीं कर सकते।" हालांकि इस व्यक्तिगत हमले पर विवेक रामास्वामी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन के लिए बेहतर होगा कि वे "व्यक्तिगत अपमान" न करें और इसके बजाय नीति पर "वैध बहस" में लगें।

पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट सहित अन्य उम्मीदवारों ने पहले बहस में रामास्वामी पर हमला बोला था। पहली बहस में, रामास्वामी ने बार-बार अन्य उम्मीदवारों को "खरीदा और भुगतान किया हुआ" कहा था।

इस बार भी टिम स्कॉट ने अपने करियर की शुरुआत में चीन के साथ व्यापार करने के लिए रामास्वामी की खूब आलोचना की। स्कॉट ने कहा, "आपने पिछली बहस में सभी पर बिके होने का आरोप लगाया था। मैंने इस बारे में विचार किया और सोचा कि आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह जानते हुए भी कि आप चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ व्यापार में थे।"

स्कॉट ने आगे कहा कि रामास्वामी ने राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर को वित्त पोषित करने वाले कुछ लोगों के साथ साझेदारी की। रामास्वामी ने इसे "बकवास" बताया और कहा कि उन्होंने शुरुआत में अपने व्यवसाय के लिए चीन में एक सहायक कंपनी खोली, लेकिन फिर वहां से निकल गए।

पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी इस मुद्दे पर रामास्वामी पर व्यंग्य किया। पेंस ने कहा, "मुझे खुशी है कि विवेक ने 2018 में चीन में अपने व्यापारिक सौदे से हाथ खींच लिया। पेंस ने कहा, यही वह समय होगा जब आपने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान शुरू करने का फैसला किया होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+