हैती की राष्ट्रपति की हत्या के आरोप में, 2 अमेरिकी, 26 कोलंबिया के नागरिक गिरफ्तार
पोर्ट ओ प्रिंस, 09 जुलाई। कैरेबियन देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की 7 जुलाई को उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद हैती पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमे 26 लोग कोलंबिया के हैं जबकि 2 अमेरिकी हैं। चुनाव मंत्री मैथियास पीरे ने बताया कि हमने जेम्स सोलोग्स नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जोकि अमेरिकी नागरिक है। हैती के कार्यकारी प्रधानमंत्री क्लाउडे जोसेफ ने बताया कि इस हत्याकांड में 6 कोलंबिया के और दो हैतियन अमेरिकी लोग शामिल हैं।

जोसेफ ने कहा कि प्रशासन की ओर से अधिकतर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आम लोगों से अपील की गई है कि हमारी मदद करते रहे, अगर आपने कुछ देखा हो, कुछ कहिए। हैती के पुलिस मुखिया लियोन चार्ल्स ने बताया कि जिन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है हैती पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, हम अब इस पूरे हत्याकांड के मास्टर माइंड की तलाश कर रहे हैं।बता दें कि बुधवार को हुई हिंसा में 7 संदिग्धों की मौत हो गई थी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी के तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
हैती में अमेरिका राजदूत बॉशिट एडमंड ने संदिग्ध आरोपी को विदेशी भाड़े के लोग बताया है और कहा कि संभव है कि इन लोगों को हैती के लोगों ने मदद की हो। हैती की पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए मदद मांगी है और हम मदद मुहैया करा रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में काफी हिंसा हुई, जिसमे कई नागरिकों की मौत हो गई। हैती में पहले से ही राजनीतिक उठापटक का दौर चल रहा है, यहां मानवीय संकट कोरोना महामारी के बाद से काफी बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications