हाफिज सईद की पाक सरकार को चुनौती, हिम्मत है तो उसे गिरफ्तार करके दिखाएं

लाहौर। मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कहा है कि अगर पाकिस्तान की सरकार में हिम्मत है तो उसे गिरफ्तार करके दिखाए, उसनने कहा कि वो कश्मीर की आजादी की लड़ाई लड़ रहा है और उसे इससे कोई नहीं रोक सकता है। सईद ने सोमवार को एक सभा में बोलेते हुए पाकिस्तान सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी। सईद ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो आए और करे। मैंने साल 2018 को कश्मीरियों के लिए सर्मपित किया है और वो कश्मीरियों के लिए लड़ना बंद नहीं करने वाला। सईद ने कहा कि अगर आपने हमें दबाने का प्रयास किया तो हम और मजबूत होकर उभरेंगे।

Hafiz Saeed dares Pakistan government to arrest him

सईद ने नवाज शरीफ पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप कश्मीर की आजादी के लिए काम करने का वादा करते तो हम शरीफ को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। सईद ने कहा कि पाकिस्तान में उसके बारे में खबरें भी मीडिया में नहीं दिखाई जा रही हैं, ऐसा सरकार के दबाव में हो रहा है।

इससे पहले शनिवार को जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने कहा था कि बीते साल उसकी नजरबंदी में भारत और अमेरिका हाथ नहीं था, बल्कि पाक सरकार ने ही उसे नजरबंद किया था। अक्सर भारत और पाकिस्तान पर तरह-तरह के आरोप जड़ते रहने वाले सईद ने अपनी नजरबंदी के लिए भी भारत और अमेरिका को जमकर कोसा था। अपने पहले के बयान से पलटी मारते हुए शुक्रवार को कार्यकम में कहा कि भारत सरकार की वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरकार ने उसे 10 महीने तक नजरबंद रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+