हाफिज सईद को पाकिस्तान सरकार ने घर में किया नजरबंद, पीएम मोदी और ट्रंप पर बोला हमला
हाउस अरेस्ट के बाद जारी अपने वीडियो में हाफिज सईद ने कश्मीर के लोगों, जमात उत दावा और अन्य उसके चाहने वालों को एक संदेश देते हुए अपनी बात कही है।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर आई है कि हाफिज सईद को इन दिनों पाकिस्तान में ही घर में किया नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया हुआ है। हाफिज सईद को हाउस अरेस्ट में रखे जाने के बाद उसने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें उसने बताया है कि आखिर उसे हाउस अरेस्ट में क्यों रखा गया है। हाफिज सईद ने अपने इस वीडियो में उसे हाउस अरेस्ट में रखे जाने के लिए सीधे-सीधे भारत के जिम्मेदार ठहराया है। हाउस अरेस्ट के बाद जारी अपने वीडियो में हाफिज सईद ने कश्मीर के लोगों, जमात उत दावा और अन्य उसके चाहने वालों को एक संदेश देते हुए अपनी बात कही है।

हाफिज ने अपने इस वीडियो में कहा है कि पाकिस्तानी सरकार ने उस पर गिरफ्तारी के लिए दबाव डाला है, जिसके बाद उसे हाउस अरेस्ट में रखा गया है। इस दबाव डाले जाने के लिए भी हाफिज सईद ने भारत सरकार और पीएम मोदी को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि भारत के दबाव में ही पाकिस्तान सरकार ने उसे हाउस अरेस्ट में रखा है। वीडियो में हाफिज ने कहा है कि जमात उत दावा से पाकिस्तान में कोई दिक्कत नहीं है। पाकिस्तान में तो जमात उत दावा यहां के लोगों की सुरक्षा करता है और उनके लिए अपनी कुर्बानी देता है। उसने कहा कि जब उसने कश्मीर में कई सेमिनार और रैलियां करने की योजना बनाई तो उसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर दबाव डाला, जिसे बाद उसे हाउस अरेस्ट में रख दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications