सावधान: शादी के बाद अफेयर करने वालों के नामों का हुआ खुलासा, लिस्ट जारी
नयी दिल्ली। शादी के बाद अफेयर करने वाले लोग सावधान हो जाए। अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी औरतों के साथ मजे करने वाले लोगों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। जो काम अब तक वो छुप-छुपाकर करते थे अब उसका खुलासा हो गया है।

जी हां शादीशुदा लोगों को अफेयर के लिए पार्टनर ढूंढने में मदद करने वाली डेटिंग वेबसाइट 'ऐश्ले मैडिसन' की वो लिस्ट जारी हो गई है जिसे हैकर्स ने को हैक कर लिया था। हैकर्स ने ऐसा करके इसके यूजर्स की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में अब इस टेडिंग वेबसाइट से जुड़े लोगों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।
आपको बता दें कि इस जारी लिस्ट में ब्रिटेन की स्कॉटिश नैशनल पार्टी की एक सांसद का भी नाम है। एडिनबर्ग वेस्ट से सांसद मिशेल थॉम्पसन उन लाखों लोगों में हैं, जिनका ईमेल अड्रेस हैकर्स ग्रुप इम्पैक्ट ने ऑनलाइन कर दिया है।
गौरतलब है कि हैकर्स ग्रुप ने जुलाई में वेबसाइट के कई ईमेल अड्रेस और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी करने का दावा किया था और 3.7 करोड़ यूज़र्स की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications