H-1B वीजा के लिए 9 मार्च से रजिस्ट्रेशन, 31 मार्च को लॉटरी से नतीजे, प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खबर
नौकरी के लिए अमेरिका जाने की कोशिश में लगे प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका सरकार ने H-1B वीजा पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
H-1B VISA Notification date announced: वाशिंगटन: नौकरी के लिए अमेरिका जाने की कोशिश में लगे प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका सरकार ने H-1B वीजा पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अगले वित्त वर्ष के लिए 9 मार्च से H-1B वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कम्प्यूटरीकृत तरीके से लॉटरी के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। और 31 मार्च तक सफल उम्मीदवारों को H-1B लगने की जानकारी दे दी जाएगी।

Recommended Video

9 मार्च से 25 मार्च तक रजिस्ट्रेशन
अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) की ये नोटिफिकेशन अमेरिका सरकार की उस घोषणा के बाद आई है जब बाइडेन सरकार ने ऐलान किया था कि विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए H-1B जारी करने के लिए परंपरागत लॉटरी व्यवस्था ही बरकरार रखी जाएगी। USCIS ने घोषणा की है कि वित्तवर्ष 2022 के लिए H-1B के लिए शुरूआती रजिस्ट्रेशन 9 मार्च को दोपहर में शुरू की जाएगी जो 25 मार्च की दोपहर तक चलेगा। आपको बता दें कि H-1B वीजा एक गैर इमिग्रेंट (गैर आव्रजक) वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी प्रोफेसनल्स हायर करने की इजाजत देता है। अमेरिकन कंपनियां हजारों की तादाद में प्रोफेशनल्स भारत और चीन से हायर करती हैं। लिहाजा, H-1B वीजा का महत्व भारत के लिए काफी ज्यादा है।
अमेरिका की फेडरल एजेंसी ने कहा है कि अगर उसे 25 मार्च तक पर्याप्त संख्या में रजिस्ट्रेशन मिल गये तो वो बिना किसी क्रम के रजिस्ट्रेशन का यचन कर 31 मार्च तक चुने हुए लोगों को अधिसूचना जारी कर देगी।
कितने लोगों को मिलता है H-1B वीजा
USCIS हर साल 65 हजार तक H-1B वीजा जारी करता है। इसके साथ ही 20 हजार H-1B वीजा उन विदेशी छात्रों को भी जारी किए जाते हैं, जिन्होंने अमेरिका के किसी यूनिवर्सिटी से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या फिर मैथ्स की पढ़ाई की हो। USCIS ने H-1B के लिए नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उसकी पहली प्राथमिकता अमेरिकन्स की आर्थिक सेहत और उनकी रोजगार का ध्यान रखना है। इसके साथ ही H-1B वीजा आवंटन में हम ये ध्यान रखेंगे कि कि उन लोगों का सलेक्शन हो सके जो काफी ज्यादा क्वालीफाइड हों।












Click it and Unblock the Notifications