जब हार्वे विंस्टीन को दीवार की तरफ फेंकते हुए ब्रैड पिट ने कहा था- आगे से ऐसी हरकत की तो जान से मार दूंगा

वॉशिंगटन। एक महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए हार्वे विंस्टीन के मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिकन एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने कहा है कि जब हार्वी ने उनके साथ गलत शब्दों का प्रयोग किया था, तब ब्रैड पिट ने हार्वे को जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त पाल्ट्रो के ब्रैड पिट बॉयफ्रेंड थे। हार्वे ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है। ग्वेनेथ ने इंटरव्यू में बताया कि एक होटल के कमरे में ब्रैड पिट और हार्वे विंस्टीन के बीच हाथापाई हुई थी।

जब हार्वे को ब्रैड पिट ने दी थी जान से मारने की धमकी

ग्वेनेथ ने होटल की घटना को शेयर करते हुए कहा कि ब्रैड पिट ने विंस्टीन को दीवार की तरफ जोर से धक्का देते हुए कहा था कि अगर आगे से उसे (ग्वेनेथ) को परेशान करने की कोशिश भी को तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। ग्वेनेथ कहा कि ब्रैड पिट ने जिस तरह से दिवार की तरफ विंस्टीन को धक्का दिया उसके बाद दर्द से कराह रहा था। ग्वेनेथ ने कहा कि उस दौरान हार्वे वाइंस्‍टीन का चेहरा देखने वाला था वह दर्द से चिल्‍ला रहा था, लेकिन जिस तरह से ब्रैड मेरे लिए वहां खड़े हुए, वह बेहतरीन था।

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली समेत 50 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हाल ही में Mee Too कैंपने के जरिए भी कई महिलाओं ने विंस्टीन पर गलत तरीकों से छुने और ओरल सेक्स का आरोप लगाया था। जिसके बाद प्रोड्यूशर ने इन आरोपों को बकवास करार दिया था।

हालांकि, अब शुक्रवार को न्यूयॉर्क पुलिस ने विंस्टीन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विंस्टीन ने खुद ही सुबह करीब 7.30 बजे न्यूयॉर्क पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। विंस्टिन को मैनहैटन कोर्ट में आज ही पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+