दक्षिण अफ्रीका से फरार, अनिल और राजेश UAE में गिरफ्तार, इंटरपोल को थी तलाश

दुबई, 07 जून। गुप्ता परिवार के राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को यूएई में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इस बाबत जानकारी दी है। बता दें कि गुप्ता बंधू दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी दोस्त हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जैकब जुमा के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल वित्तीय लाभ के लिए किया और वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति में भी अपने इस प्रभाव का इस्तेमाल किया। हालांकि गुप्ता बंधुओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। दोनों ही भाई दक्षिण अफ्रीका से फरार थे और इंटरपोल उनकी लंबे समय से तलाश कर रही थी।

Recommended Video

    South Africa: Indian Gupta Brothers को UAE में किया गया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी । *International
    uae

    दरअसल पिछले साथ दक्षिण अफ्रीका ने यूएई के साथ प्रत्यर्पण को लेकर समझौता किया है। राष्ट्रपति सिरिल रैफोसा प्रशासन ने पहले यूएई प्रशासन से गुप्ता परिवार के सदस्यों को 2018 में प्रत्यर्पित करने को कहा था। इसके बाद अमेरिका ने भी इनके वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया था, उनकी संपत्ति को भी फ्रीज कर दिया था। यूके ने भी पिछले साल गुप्ता परिवार के खिलाफ केस दायर किया था, इंटरपोल ने दोनों भाईयों को फरवरी माह में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में रखा था।

    दक्षिण अफ्रीका प्रशासन ने गुप्ता परिवार के खिलाफ 2018 में ककेस दर्ज किया था, दोनों पर डेयरी प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़ा का आरोप था। 2015 में गुप्ता पर आरोप लगा था कि उन्होंने जुमा के साथ मिलकर तत्कालीन वित्त मंत्री एन नेने को पद से हटाया था, उनकी जगह पर देश वैन रूयेन को वित्त मंत्री बनाया गया था, जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका की करेंसी रैंड धराशायी हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+