बंदूक हिंसा के पीड़ित कुछ इस तरह से कम कर रहे अपना गम

बंदूक की नली पर हथौड़ा चलाती इवांस

वॉशिंगटन, 21 फरवरी। डेनवर के चर्च में एक गैरलाभकारी संगठन रॉटूल्स ने बाइबल के छंद से प्रेरित इस कार्यक्रम का आयोजन किया. छंद कुछ इस तरह से है, "अपने अपने हल की फाल को पीटकर तलवार और अपनी अपनी हंसिया को पीटकर बर्छी बनाओ, जो बलहीन हो वह भी कहे मैं वीर हूं."

शार्लेट इवांस का बेटा 1995 में क्रिसमस के ठीक पहले बंदूक हिंसा में मारा गया था. इवांस कहती हैं, ''सड़क से एक और बंदूक कम होता देखना कितना सुकून देने वाला है. मुझे ऐसी चीजों से प्यार है जो किसी को नुकसान पहुंचाए बिना गार्डन के काम के लिए इस्तेमाल हो." बड़ी संख्या में बंदूक उठा रही हैं अश्वेत महिलाएं

2013 में अपनी स्थापना के बाद से रॉटूल्स संगठन ने देश भर में 1,000 से अधिक हथियारों को निष्क्रिय किया है. उसी साल एक बंदूकधारी ने एक स्कूल में 20 बच्चों को मार डाला था. इस तरह के कार्यक्रम में निष्क्रिय हथियारों को भाग लेने वाले चर्चों को दान दिए जाते हैं या फिर रॉटूल्स की वेबसाइट पर बेचा जाता है.

संगठन के कार्यकारी निदेशक माइक मार्टिन ने कहा कि 1,000 निष्क्रिय हथियारों की संख्या 40 करोड़ हथियार की तुलना में बहुत कम है. वे कहते हैं कि लेकिन ''यह एक शुरुआत है.''

पढ़ें- अमेरिका: 2020 में इरादतन हत्याओं में करीब 30 फीसदी की वृद्धि

मार्टिन कहते हैं, ''यह थोड़ा-थोड़ा करके है. हम बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं. हम अपने और दूसरों के जीवन में इस तरह का बदलाव लाना चाहते हैं.'' उन्होंने यह भी बताया कि रॉटूल्स उन समूहों के साथ भी साझेदारी करता है जो अपराधियों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

उन्होंने कहा कि संगठन का अंतिम लक्ष्य एक ''ऐसी जगह'' की पेशकश करना है जो लोगों के लिए अपने आघात को कम कर ऐसी चीज से बनाने में मदद करे जो उनकी जिंदगी में मौत लाती है और किसी चीज के लिए जिंदगी लाती है.

एए/सीके (एपी)

Source: DW

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+