टल गया पेरिस का संकट: प्रिमार्क स्टोर से 18 लोगों को बचाया गया
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उत्तरी हिस्से में स्थित एक खरीदारी केंद्र में से पुलिस ने 18 लोगों को सुक्षित बाहर निकाल लिया। मीडिया रपटों के मुताबिक इसी खरीदारी केंद्र में स्थित कपड़ों की एक दुकान में बंदूकधारियों ने 10 अन्य लोगों को बंधक बनाकर रखा है। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि जिन लोगों को बचाया गया है वे पेरिस के पास स्थित विलेनेवे-ला-गारेने के क्वार्ट्ज सेंटर स्थित एक कैंटीन में छिपे हुए थे।

एक पुलिस सूत्र का कहना है कि डकैती के मकसद से तड़के लगभग 6.30 बजे दो-तीन बंदूकधारी दुकान में घुसे। सूत्र के मुताबिक, दुकान की एक कर्मचारी ने सुबह लगभग सात बजे अपने प्रेमी को फोन से एक संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि दो बंदूकधारियों ने उसे बंधक बना लिया है। समाचार पत्र 'ली पेरिसियन' ने कहा है कि इस घटना को अंजाम देने में तीन लोगों का हाथ है, जिसमें से एक प्राइमार्क का कर्मचारी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications