मोहर्रम से एक दिन पहले अफगानिस्‍तान की सबसे बड़ी शिया दरगाह पर हमला, 14 मरे, 26 घायल

काबुल। माेहर्रम से ठीक एक दिन पहले मंगलवार की शाम कम से कम तीन बंदूकधारियों ने अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में सबसे बड़ी शिया दरगाह पर हमला कर दिया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बंदूकधारियों ने मिलिट्री की ड्रेस पहन रखी थी। अधिकारियों की मानें तो हमलावरों ने यहां कई लोगों को बंधक बना रखा है।

Gunmen attack biggest Shiite shrine in afganistan Kabul, take hostages. माेहर्रम से ठीक एक दिन पहले मंगलवार की शाम कम से कम तीन बंदूकधारियों ने अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में सबसे बड़ी शिया दरगाह पर हमला कर दिया।

अफगानिस्‍तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में 14 लोग मारे गए हैं जबकि 26 अन्‍य घायल हुए हैं। अभी यह संख्‍या और भी बढ़ सकती है।

मार गिराया गया एक बंदूकधारी

अफगानिस्‍तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्‍ता सेदिक सेदिक्‍की ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने इस बीच सभी बंदूकधारियों को मार गिराया है। जबकि जन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल कवासी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहर्रम से एक दिन पहले हमले से सकते में लोग

आपको बता दें कि बुधवार को मोहर्रम है और उसके ठीक एक दिन पहले इस तरह की घटना होने की वजह से स्‍‍थानीय लोग सकते में हैं।

बड़ा आतंकी हमला होने की आशंका

काबुल पुलिस ने शियाओं को कहीं भी भारी मात्रा में इकट्ठा होने के प्रति सचेत किया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्‍योंकि बड़ा आतंकी हमला होने की आशंका है। इससे पहले जुलाई में भी शिया हजारा समुदाय पर हमला हो चुका है और उसमें 80 लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+