'गोरे' मॉडल्स को पगड़ी पहना रैंप वॉक कराने को लेकर सिखों के निशाने पर फैशन ब्रान्ड गूची

नई दिल्ली। इटली के मिलान में एक फैशन शो में मॉडल्स को सिखों की परंपरागत पगड़ी पहनाए जाने को लेकर लग्जरी फैशन ब्रान्ड गूची को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई सिख समुदायों ने नाराजगी जाहिर की है, वहीं कई लोगों ने सवाल किया है कि क्या भारतीय सिखों में कंपनी को कोई मॉडल नहीं मिला जो व्हाइट मॉडल्स को पगड़ी पहनाई है। मिलान फैशन वीक को लेकर सिखों के संगठन सिख कोएलेशन ने पगड़ी को फैशन की तरह से पेश करने पर गुस्से का इजहार किया है।

Gucci, milan fashion week, gucci vs sikh guccifaces backlash, Sikh turbans, model, sikh, milan

सिखों का कहना है कि पगड़ी सिख धर्म का अहम हिस्सा है इसलिए इसे फैशन एसेसरी के रूप में नहीं इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कई लोगों का कहना है 'गोरों' (यूरोपीय मॉडल्स) को पगड़ी पहनाने के बजाय ब्रांड को सिख मॉडल को ही रैंप पर उतारना चाहिए था। इसको लेकर मॉडल एवन जोगिया ने ट्वीट कर लिखा, 'यो गूची। मैं आप लोगों को परेशान कर रहा हूं, लेकिन आपने जो किया है वह ठीक नहीं है। क्या आप एक भारतीय सिख मॉडल नहीं खोज सकते थे.' वहीं कई यूजर्स ने ट्विटर पर सिख मॉडल्स की तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि ये देखिए, क्या ये यूरोपीय मॉडल्स से कम हैं? जो गोरों को पगड़ी पहनाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+