#gravitationalwaves ग्रेविटेशनल वेव की खोज पर झूमे वैज्ञानिक, पीएम मोदी ने किया Tweet
नई दिल्ली। गुरूवार को वैज्ञानिकों के हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसे अब तक की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। दरअसल शोधकर्ताओं ने उस तरंग का पता लगाया है जो कि आज से करीब 1.3 अरब वर्ष पहले दो ब्लैक होलों की टक्कर से उत्पन्न हुई थी। इस तरंग की गूंज पहली बार 14 सितंबर 2015 को पहुंची थी। इस खोज के बारे में आज से करीब एक सदी पहले अल्बर्ट आइंस्टीन ने भविष्यवाणी की थी।
क्यों हैं अहम?
वैज्ञानिकों को लगता है कि इन तरंगों के कारण अब हमें अंतरिक्ष के अंधेरे हिस्से के बारे में पता चल पायेगा। इन तरंगों के बारे में शोधकर्ताओं में भारतीय वैज्ञानिक शामिल हैं, हालांकि इसके लिए अमेरिकी डिटेक्टर का प्रयोग किया गया जिसकी डिजाइन में भारतीय शोधकर्ता भी शामिल हैं।
पीएम मोदी ने जताई खुशी
वैज्ञानिकों की इस सफलता पर पीएम मोदी ने खुशी जताकर ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि गुरुत्वीय तरंगों की ऐतिहासिक खोज ने ब्रह्मांड को समझने के लिए एक नया मोर्चा खोल दिया है।













Click it and Unblock the Notifications