अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने डोनाल्ड ट्रंप को 2020 चुनाव केस में दोषी ठहराया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जॉर्जिया की ग्रैंड ज्यूरी ने 2020 के चुनाव के नतीजों में फर्जीवाड़ा करने का दोषी ठहराया है। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ केस चल रहा था। इस केस में कोर्ट ने उन्हें दोषी माना है।
रिपोर्ट के अनुसार फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर चुनाव के नतीजे बदलने का आरोप लगाया था। इन लोगों ने मिलकर जो बाइडेन के खिलाफ अपनी हार को पलटने की साजिश रची थी।

डोनाल्ड ट्रंप और उनके सभी 18 साथियों पर विलिस ने रीको कानून के तहत आरोप लगाए हैं। इसके तहत किसी भी मकसद को पाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करना, आपराधिक संसाधनों का इस्तेमाल करना आता है।
रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ झूठा बयान देने, षड़यंत्र रचने, पीच स्टेट्स एंटी रैकेटिंग लॉ का उल्लंघन करने और सरकारी पद पर रहते हुए अधिकारियों से नियमों का उल्लंघन करने का आदेश देने का आरोप है।
गौर करने वाली बात है कि इस मामले में हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप को ज्यूरी के सामने पेश होना पड़ा था। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया था।












Click it and Unblock the Notifications